चंपारण चैम्पियन 2026 का समापन: मोतिहारी में कैरम-शतरंज का रोमांच, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चमके युवा खिलाड़ी

मोतिहारी के जिला खेल भवन में चंपारण चैम्पियन कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता-2026 का शानदार समापन हुआ. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों से आए युवा खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया. समारोह में विजेताओं को प्रमाण-पत्र, मेडल और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

Champaran Champion 2026: मोतिहारी के जिला खेल भवन में आयोजित जिला स्तरीय चंपारण चैम्पियन कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता-2026 का सफल समापन हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमारी गिरी तथा जिला खेल पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया.

जिले के सभी प्रखंडों से प्रखंड स्तरीय प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया.

विजेताओं को मिला सम्मान

समापन समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमारी गिरी ने चयनित खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र, मेडल और स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया. उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.

इस अवसर पर जिले के शारीरिक शिक्षकों को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

ये रहे प्रमुख विजेता

प्रतियोगिताविजेता
कैरम (9–12 वर्ष)संदीप कुमार
कैरम डबल्सराजा बाबू, रॉकी कुमार
शतरंज (बालक वर्ग)मो. अरशद (तुरकौलिया), संजीव कुमार (केसरिया)
शतरंज (बालिका वर्ग)रिया कुमारी (केसरिया), अमृता कुमारी

आयोजन में रही महत्वपूर्ण भूमिका

प्रतियोगिता के सफल संचालन में अरविंद कुमार और भानु प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

समारोह में दिलीप कुमार (एपीओ, सर्व शिक्षा अभियान), शकील अहमद (मीडिया प्रभारी), रमेश कुमार (खेल भवन), राजीव कुमार, सुनील कुमार, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, अमित कश्यप, अरुण गुप्ता, रवि कुमार सिंह, अंशु यादव, अमरनाथ साहनी, रश्मि कुमारी, परवेज आलम, संजय कुमार सिंह, सर्वोत्तम रंजन, मनोज कुमार प्रसाद, मनीष कुमार उपाध्याय, खुशबू कुमारी और रानी कुमारी सहित बड़ी संख्या में खेल पदाधिकारी, प्रशिक्षक, शिक्षक, अभिभावक और खिलाड़ी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar path

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >