Bihar Crime: मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई, सात करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Bihar Crime: बिहार के मोतिहारी पुलिस और NBC ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने लगभग 7 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद किया है.

Bihar Crime: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद भी तस्कर अब सुखा नशा भी चोरी छीपे लोगों तक पहुंचा रहे हैं. इधर, मोतिहारी पुलिस ने एनबीसी के साथ संयुक्त अभियान चलाकर गुरुवार को ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने छतौनी और रामगढ़वा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया . जिसके पास से पुलिस ने सात करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की है. पुलिस ने छतौनी थाना क्षेत्र से लगभग 2 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जबकि रामगढ़वा से ब्राउन शुगर बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले रसायन बरामद किए गए हैं. बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि नेपाल से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लाया जा रहा है, जिसके बाद एसपी स्वर्ण प्रभात के आदेश पर मोतिहारी पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने छापेमारी कर पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार तस्करों में दो वैशाली जिले का रहने वाला है. गिरफ्तार तस्करों में रंजीत यादव, रूपेश यादव, सर्वेश यादव सहित अन्य शामिल है.

Also Read: Bihar News: बेगूसराय में DM तुषार सिंगला को भीड़ ने बनाया बंधक, छुड़ाने के लिए पहुंची कई थाने की पुलिस

तस्करों से पूछताछ कर रही पुलिस

बतादें कि बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है. इसके बाद भी लोगों तक असानी से शराब पहुंचा दी जा रही है. इधर, इस कानून को कड़ाई से लागू कराने में पुलिस जुटी हुई है. लेकिन इसके बाद भी धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. शराब के साथ-साथ अब सुखा नशा भी चोरी छीपे लोगों तक पहुंचा रहे हैं. लगातार नशीले पदार्थों और तस्करों के खिलाफ मोतिहारी पुलिस कार्रवाई करती आ रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और तस्करों से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >