मधुबन में 17 लाख की चरस बरामद, पुलिस पहुंची तो तस्कर फरार

मधुबन के हनुमाननगर गांव में पुलिस ने 17 लाख रुपये की चरस बरामद कर बड़ी कार्रवाई की है. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया. पुलिस अब तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

East Champaran News: मधुबन के राजेपुर थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में छिपाकर रखी करीब एक किलोग्राम चरस बरामद की है. बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है. हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया.

Madhuban News: डीएसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी

पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हनुमाननगर गांव में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान घर से करीब एक किलो चरस बरामद की गई. हालांकि मुख्य तस्कर पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया.

तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी

डीएसपी कुमार चंदन ने बताया कि मामले में संलिप्त तस्करों की पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. बरामद चरस को जब्त कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा सके. छापेमारी दल में एसआई चंदन कुमार और सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे. पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार तस्करों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ महासचिव रौनक राज ने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से की मुलाकात, रक्सौल के विकास पर हुई चर्चा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi chandra tiwary

शशि चंद्र तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं. साल 2009 में सन्मार्ग हिंदी दैनिक से पत्रकारिता की शुरुआत की और 2011 से लगातार प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वर्तमान में वह पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन से प्रभात खबर के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. समसामयिक, अपराध, राजनीति, प्रशासनिक गतिविधि और कृषि जैसे विषयों की पत्रकारिता में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >