Motihari: दो पक्षों में विवाद के बाद ताबड़तोड़ चाकूबाजी, पूर्व पार्षद के बेटे पर भी हमला

मोतिहारी के चांदमारी इलाके में शाम को हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चाकूबाजी की घटना में पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे अमन कुमार और उनके रिश्तेदार सागर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Motihari Crime News: नगर थाना क्षेत्र के व्यस्त चांदमारी इलाके में मंगलवार की शाम आपसी विवाद के बाद हुई चाकूबाजी में पूर्व वार्ड पार्षद रविंद्र कुशवाहा के पुत्र समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में पार्षद पुत्र अमन कुमार और उनके रिश्तेदार सागर कुमार शामिल हैं. घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को खून से लथपथ हालत में इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

शाम छह बजे कहासुनी के बाद शुरू हुआ खूनी संघर्ष

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब छह बजे चांदमारी इलाके में किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई.

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. इसी दौरान एक पक्ष के युवकों ने अचानक धारदार चाकू निकालकर हमला कर दिया, जिससे अमन कुमार और सागर कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

चाकूबाजी से इलाके में मची अफरातफरी

शाम के वक्त व्यस्त रिहायशी इलाके में अचानक हुई चाकूबाजी से मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के दुकानदार व राहगीर सहम गए.

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया.

पूर्व वार्ड पार्षद ने 5 नामजद व 5 अज्ञात पर दिया आवेदन

घटना को लेकर पूर्व वार्ड पार्षद रविंद्र कुशवाहा ने नगर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

उन्होंने आदर्श कुमार, अनिश कुमार, सन्नी कुमार और राजा कुमार सहित पांच लोगों को नामजद तथा चार-पांच अज्ञात युवकों को आरोपित किया है. आवेदन में जानलेवा हमला करने और शांति भंग करने का आरोप लगाया गया है.

प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

नगर थाना पुलिस ने बताया कि पूर्व पार्षद की ओर से प्राप्त लिखित आवेदन के आधार पर मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी गई है.

पुलिस की एक टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: मीटर को किया बाईपास, बिजली चोरी करते पकड़े गए चार लोग; विभाग ने दर्ज कराया केस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amresh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >