मोतिहारी में सात दिनों तक गूंजेगा गणपति बप्पा का जयकारा, महाराष्ट्र से आएगी प्रतिमा

मोतिहारी शहर गणेश उत्सव की तैयारियों में डूब गया है. 14 सितंबर से शुरू होने वाले सात दिवसीय भव्य गणेश महोत्सव में महाराष्ट्र की पारंपरिक पूजा-अर्चना होगी. विशेष रूप से मंगाई गई गणेश प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण होंगी.

Motihari News: गणेश उत्सव को लेकर मोतिहारी शहर में तैयारियां तेज हो गयी हैं. महाराष्ट्र मंडल गणेश उत्सव एवं स्वर्णकार संघ की ओर से स्वर्णकार मार्केट, सोनार पट्टी में 14 सितंबर से सात दिवसीय भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. यहां महाराष्ट्र की परंपरा के अनुरूप पूजा-अर्चना होगी. महाराष्ट्र से विशेष रूप से मंगायी गयी गणेश प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी.

गणेश उत्सव को लेकर चल रही है तैयारी

14 सितंबर से सात दिनों तक सजेगा गणेश दरबार

स्वर्णकार मार्केट में गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. पंडाल निर्माण और सजावट का काम कराया जा रहा है. सात दिनों तक यहां सुबह और शाम आरती के साथ ढोल-नगाड़ों और भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा. आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है.

महाराष्ट्र की परंपरा के अनुसार होगी पूजा-अर्चना

महाराष्ट्र मंडल गणेश उत्सव एवं स्वर्णकार संघ की ओर से आयोजित महोत्सव में महाराष्ट्र की पारंपरिक शैली में गणपति की पूजा की जाएगी. महाराष्ट्र से विशेष रूप से मंगायी गयी गणेश प्रतिमा स्थापित की जाएगी. इससे शहर में गणेशोत्सव के दौरान महाराष्ट्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा की झलक देखने को मिलेगी.

प्रतिदिन प्रसाद और पांचवें दिन होगा महाप्रसाद

सात दिवसीय गणेश महोत्सव के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा. वहीं उत्सव के पांचवें दिन भव्य महाप्रसाद का आयोजन होगा. आरती और भक्ति कार्यक्रमों के साथ पूरे सात दिनों तक स्वर्णकार मार्केट में भक्तिमय माहौल बना रहेगा.

पांच मंदिर में 30 वर्षों से हो रहा गणपति महोत्सव

शहर के पांच मंदिर के समीप भी गणपति महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं. यहां पिछले 30 वर्षों से गणेश उत्सव का आयोजन होता आ रहा है. इस बार भी भव्य पंडाल और आकर्षक सजावट की तैयारी की जा रही है. उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.

द्वार देवी चौक पर मनाया जाएगा 31वां गणेश उत्सव

द्वार देवी चौक पर इस वर्ष 31वां गणेश उत्सव मनाया जाएगा. यहां भी पंडाल निर्माण, लाइटिंग और सजावट का काम कराया जा रहा है. शहर के अलग-अलग स्थानों पर गणेश उत्सव की तैयारियों से माहौल उत्सवी होने लगा है. आयोजन के दौरान मोतिहारी में महाराष्ट्र जैसा गणेशोत्सव का रंग देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन का छठा राज्य सम्मेलन, न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर मंथन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गिरीश चन्द्र मिश्र

गिरीश चन्द्र समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें लिखने में लंबा अनुभव रखते हैं. पारंपरिक पत्रकारिता के साथ-साथ ये आधुनिक डिजिटल मीडिया में भी गहरी अभिरुचि रखते हैं और समसामयिक विषयों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >