मोतिहारी: चकिया की बंद पड़ी चीनी मिल के पुनरुद्धार की कवायद तेज, बेंगलुरु की टीम ने किया सर्वे

चकिया स्थित बंद पड़ी चीनी मिल को फिर से शुरू करने के लिए तकनीकी टीम ने विस्तृत सर्वेक्षण किया। इससे किसानों को लाभ और रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।

Sugar Mill: मोतिहार जिला स्थित चकिया की बंद पड़ी चीनी मिल को फिर से चालू करने की संभावनाओं का आकलन शुरू हो गया है. इसी क्रम में मेसर्स निरानी सुगर्स लिमिटेड, बेंगलुरु की विशेषज्ञ तकनीकी टीम ने मिल स्थल का विस्तृत निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया. इस दौरान सर्वेक्षण दल ने मिल परिसर की आधारभूत संरचनाओं, उपलब्ध संसाधनों तथा तकनीकी आवश्यकताओं का गहनता से अवलोकन किया.

विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में जुटाई गई तकनीकी जानकारी

इस सर्वेक्षण के दौरान मोतिहारी के ईख पदाधिकारी श्रीराम सिंह, सहायक निदेशक (गन्ना विकास) प्रागेंद्र गर्ग, चकिया के अंचल अधिकारी और सहायक निदेशक (कीट) सहित कई विभागीय अधिकारी व विशेषज्ञ मौजूद रहे. अधिकारियों ने तकनीकी टीम को बंद पड़ी मिल की उपलब्ध भूमि, भवन, पुरानी मशीनरी की वर्तमान स्थिति, परिवहन सुविधाओं और आसपास के इलाकों में गन्ना उत्पादन की संभावनाओं की पूरी जानकारी दी. टीम ने भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने के लिए आवश्यक आंकड़े संकलित किए.

किसानों को मिलेगा लाभ

उल्लेखनीय है कि चकिया चीनी मिल के पुनरुद्धार से पूर्वी चंपारण के हजारों गन्ना किसानों को सीधा फायदा पहुंचेगा. इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस मिल को दोबारा शुरू करने की मांग कर रहे थे. ऐसे में तकनीकी टीम का यह विस्तृत सर्वेक्षण मिल के पुनर्जीवन की दिशा में एक बड़ा और सकारात्मक कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें... सीतामढ़ी में बड़ा पुलिस फेरबदल, एसपी अमित रंजन ने 11 अधिकारियों का किया तबादला


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Nirmal kumar

Published by: Sumit Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >