मोतिहारी: सुगौली में महादेव स्थान के पास बाइक और पिकअप की टक्कर, 4 घायल, 2 गंभीर

मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में महादेव स्थान के पास बाइक और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोग घायल हो गए. हादसे में बाइक सवार दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मोतिहारी रेफर किया गया है. पढ़ें पूरी खबर…

मोतिहारी के सुगौली से सुजीत पाठक की रिपोर्ट

Motihari News: सुगौली थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के पास शनिवार को बाइक और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोग घायल हो गए. हादसे में बाइक सवार दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार बर्तन लदी एक पिकअप वैन सुगौली से छपरा बहास की ओर जा रही थी. वहीं बाइक सवार मोतिहारी से सुगौली की तरफ आ रहे थे. महादेव स्थान के समीप तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

चार लोग हुए घायल

हादसे में भवानीपुर निवासी विक्कू कुमार और रूपा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. वहीं पिकअप वैन पर सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला. इसके बाद डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सुगौली भेजा गया.

दो घायलों को मोतिहारी रेफर

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बाइक सवार विक्कू कुमार और रूपा देवी को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया.

पिकअप जब्त, जांच जारी

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. घायलों का इलाज जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >