सावन की पहली सोमवारी पर बाबा सोमेश्वरनाथ धाम में उमड़ा जनसैलाब, 500 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

सावन की पहली सोमवारी पर पूर्वी चंपारण के अरेराज स्थित बाबा सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. आधी रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं और 'बोल बम' के जयघोष से माहौल भक्तिमय रहा. लाखों भक्तों के जलाभिषेक के लिए मंदिर के पट रात दो बजे खोल दिए गए.

सावन 2026: सावन की पहली सोमवारी पर पूर्वी चंपारण के अरेराज स्थित प्रसिद्ध बाबा सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. आधी रात के बाद से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं. मंदिर परिसर और पूरे मेला क्षेत्र में "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं.

रात दो बजे खुला मंदिर का पट

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रथम पूजा संपन्न होने के बाद रात दो बजे बाबा सोमेश्वरनाथ मंदिर का पट श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए खोल दिया गया. पट खुलते ही महिला और पुरुष श्रद्धालु अलग-अलग कतारों में लगकर अरघा के माध्यम से भगवान शिव का जलाभिषेक करने लगे.

सुबह होते-होते श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई और मंदिर परिसर में जनसैलाब जैसा दृश्य देखने को मिला.

सुरक्षा के तीन स्तरीय इंतजाम

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. मंदिर परिसर से लेकर पूरे मेले में 500 से अधिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षाबल को तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात किया गया है.

इसके अलावा शहर में दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि भीड़ नियंत्रण में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

सीसीटीवी और मेटल डिटेक्टर से निगरानी

मंदिर में प्रवेश के लिए मेटल डिटेक्टर गेट लगाए गए हैं. वहीं गर्भगृह सहित पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी दर्जनों सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है. प्रशासन लगातार भीड़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा है.

यह भी पढे़ं: चकिया में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, डॉग स्क्वायड और मोबाइल डंपिंग टीम जांच में जुटी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >