Bihar Crime: मोतिहारी में शादी से पहले ही पत्नी के प्रेमी का कत्ल, चाकू गोदकर की हत्या, आरोपी फरार

Bihar Crime: दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंध रखना एक युवक के लिए जानलेवा बन गया. मोतिहारी में प्रेमिका के पति ने चाकू गोदकर प्रेमी की हत्या कर दी. 18 जून को मृतक की शादी होनी थी.

Bihar Crime: एक युवक का अपने दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंध था. यह रिश्ता इतना महंगा पड़ा कि प्रेमिका के पति ने चाकू गोदकर प्रेमी युवक की हत्या कर दी. घटना मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जून को मृतक युवक की शादी होने वाली थी.

मृतक की पहचान मुस्तफा अंसारी (24) के रूप में हुई है. जबकि हत्या का आरोपी फरार बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई.

18 जून को होनी थी मृतक की शादी

मृतक के बड़े भाई शौकत अंसारी ने कहा कि 18 जून को उसकी शादी होने वाली थी. घर में शादी की तैयारियां चल रही थी. इसी बीच मुस्तफा की हत्या कर दी गई. शौकत ने बताया कि जब वह घर लौट रहा था तो उसने देखा कि भाई की स्कूटी सड़क किनारे खड़ी थी. फिर देखा कि सुधीर साहनी नामक व्यक्ति मुस्तफा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर रहा था.

शौकत ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया. जान बचाने के लिए जब मुस्तफा ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग वहां इकट्ठा होने लगे. लोगों को देखते ही आरोपी सुधीर सहनी वहां से फरार हो गया. स्थानीय पुलिस को तुरंत घटना की सूचना दी गई और घायल मुस्तफा को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

10 दिन पहले भी आरोपी व मृतक के बीच हुई थी कहासुनी

प्राथमिक जांच में पता चला है कि हत्या का कारण प्रेम प्रसंग है. बताया जा रहा है कि मुस्तफा अंसारी का आरोपी सुधीर साहनी की पत्नी के साथ अवैध संबंध था. इस कारण दोनों के बीच बहुत दिनों से विवाद चल रहा था. इसी मामले को लेकर करीब 10 दिन पहले दोनों के बीच जमकर कहासुनी भी हुई थी. उसी समय सुधीर ने मुस्तफा को जान से मारने की धमकी दी थी. हालांकि, परिवार वालों ने उस धमकी को हल्के में लिया और अब मुस्तफा की हत्या हो गई.

एसआईटी कर रही मामले की जांच

मामले की जांच के लिए सदर एएसपी शिवम धाकर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है. उन्होंने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. उन्होंने आरोपी को जल्द से जल्द दबोचे जाने की उम्मीद जताई है.

(रानी ठाकुर की रिपोर्ट)

Also Read: Viral Video: किस पाकिस्तानी ने भारतीयों से कहा गला काट देंगे?https://www.prabhatkhabar.com/world/viral-video-pakistani-diplomat-taimur-rahat-mock-and-throat-slit-gesture-at-protesters-at-london

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >