Bihar Crime: मोतिहारी में पत्नी की हत्या कर शव जलाया, नाजायज संबंध का करती थी विरोध

Bihar Crime: मोतिहारी में पत्नी की हत्या कर शव जला दिया गया है. इस घटना का करण पति का नाजायज संबंध बताया जा रहा है. हालांकि घटना की जांच पुलिस कर रही है.

Bihar Crime: मोतिहारी में पत्नी की हत्या कर शव को जला देने की बात सामने आई है. शिवहर वार्ड नंबर 11 निवासी होरिल राय ने आरोप लगाते हुए दामाद सहित उनके परिवार वालों पर ढाका थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि किसी महिला से दामाद का अवैध संबंध है. नाजायज संबंध का विरोध करने के चलते पत्नी की हत्या कर शव को जला दियाा है.

दामाद पर हत्या का आरोप

मृतका के पिता ने कहा कि बेटी रीना देवी की शादी ढाका थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव निवासी हरिश्चंद्र राय के साथ की थी. छोटी-छोटी बात को लेकर मारपीट करता रहता था. मारपीट से तंग आकर रीना बच्चों को लेकर मेरे यहां शिवहर चली आई. 7 जून को हरिश्चंद्र राय, देवचंद्र राय परिवार के अन्य लोगों को लेकर मेरे यहां पहुंचे तथा बच्चों का मुंडन कराने के बहाने रीना एवं उसके बच्चों को लेकर चले गए. इसके बाद 12 जून को हरिश्चंद्र एवं उनके परिवार वालों ने मिलकर मेरी बेटी रीना की हत्या कर शव को छुपा दिया.

जांच में जुटी पुलिस

13 जून की संध्या में चुपके से शव को जला दिया गया. 14 जून को जब उक्त घटना की सूचना मिली तो मैं आनन फानन में बेटी के ससुराल नरकटिया गांव आया तो हरिश्चंद्र सहित सारे मर्द घर छोड़ फरार थे. घर में औरत और बच्चे थे. पता चला है कि हरिश्चंद्र का किसी दूसरी औरत से नाजायज संबंध था, जिसका विरोध करने के चलते मेरी बेटी रीना को मारपीट कर हत्या कर दी गई. थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं.

Also Read: PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी के कार्यक्रम में ट्रैफिक इंतजाम होगा व्यापक, रूट प्लान तैयार करने का दिया गया टास्क

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >