Motihari: बीडीओ ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज़ हो गई हैं.

Motihari: हरसिद्धि. लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज़ हो गई हैं. शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलशन कुमार एवं राजस्व पदाधिकारी रामसेवक पासवान ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस क्रम में अधिकारियों ने हरसिद्धि छठ घाट, बैरियाडीह घाट, ��ोनबरसा, धवही घाट का निरीक्षण किया तथा वहां की साफ-सफाई, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जांच की. निरीक्षण के क्रम में बीडीओ गुलशन कुमार ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने घाटों पर बिजली की समुचित व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, अस्थायी शौचालयों का निर्माण व गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने के आदेश दिए. साथ ही, सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन ने श्रद्धालुओं को गहरे पानी में नहीं उतरने की हिदायत दी है. बीडीओ ने कहा कि छठ महापर्व में भारी भीड़ उमड़ती है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी. किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम और राहत दल को भी अलर्ट रखा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >