मोतिहारी: पश्चिम बंगाल ज्वेलरी लूट कांड का तार घोड़ासहन से जुड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार

वर्धमान के ज्वेलरी शोरूम में हुई ढाई करोड़ रुपये की डकैती मामले में कोलकाता पुलिस ने घोड़ासहन से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से कुछ स्वर्ण आभूषण भी बरामद किए गए हैं.

मोतिहारी के घोड़ासहन से मुनेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Motihari News: पश्चिम बंगाल के वर्धमान स्थित एक स्वर्ण आभूषण दुकान में हुई करीब ढाई करोड़ रुपये की डकैती के मामले में कोलकाता पुलिस ने पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से लूटे गए कुछ स्वर्ण आभूषण भी बरामद किए गए हैं.

कई स्थानों पर की गई छापेमारी

जानकारी के अनुसार बीते माह वर्धमान के एक ज्वेलरी शोरूम में बड़ी डकैती की घटना हुई थी. मामले की जांच के दौरान कोलकाता पुलिस टीम घोड़ासहन पहुंची और सीमावर्ती झरोखर थाना पुलिस के सहयोग से आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने झरोखर थाना क्षेत्र के कस्बा टोला अठमुहान गांव से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया.

आरोपी के घर से मिले स्वर्ण आभूषण

झरोखर थानाध्यक्ष असलम अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोमन यादव उर्फ राजेश यादव के रूप में हुई है. उसके घर से लूटे गए कुछ स्वर्ण आभूषण भी बरामद किए गए हैं. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और डकैती में शामिल अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

जांच प्रभावित न हो इसलिए पुलिस सतर्क

पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिक जानकारी साझा करने से परहेज किया है. सूत्रों के अनुसार डकैती कांड से जुड़े अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान जारी है.

पश्चिम बंगाल और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को इस मामले में बड़ी सफलता माना जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >