बंजरिया के सेमरा विद्यालय को मिला मॉडल स्कूल का दर्जा, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

बंजरिया प्रखंड को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है. सेमरा स्थित श्री महावीर विष्णु +2 उच्च विद्यालय को बिहार सरकार द्वारा मॉडल स्कूल के रूप में चुना गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को ऑनलाइन माध्यम से विद्यालय का उद्घाटन करेंगे.

Motihari News: शिक्षा के क्षेत्र में बंजरिया प्रखंड को बड़ी उपलब्धि मिली है. प्रखंड के सेमरा स्थित श्री महावीर विष्णु +2 उच्च विद्यालय का चयन बिहार सरकार द्वारा मॉडल स्कूल के रूप में किया गया है. रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना से ऑनलाइन माध्यम से विद्यालय का उद्घाटन करेंगे. इस उपलब्धि से क्षेत्र के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है.

Banjariya News: मुख्यमंत्री करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत राज्य के प्रत्येक प्रखंड में एक उत्कृष्ट विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसी क्रम में सेमरा विद्यालय का चयन किया गया है. विद्यालय प्रशासन ने उद्घाटन कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा विद्यालय

विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि मॉडल स्कूल बनने के बाद विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक वातावरण मिलेगा. विद्यालय में स्मार्ट क्लास, आधुनिक प्रयोगशाला, समृद्ध पुस्तकालय और खेलकूद की बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी. उन्होंने कहा कि इससे छात्रों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी.

शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनूप कुमार ने कहा कि मॉडल स्कूल का दर्जा मिलना पूरे बंजरिया प्रखंड के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा सरकारी विद्यालयों में भी निजी विद्यालयों जैसी गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना है. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और ग्रामीणों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की.

यह भी पढ़ें: पंचायत परिसीमन को लेकर बढ़ी हलचल, कोटवा में 7-8 नई पंचायत बनने की चर्चा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajnikhil banjriya

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >