मोतिहारी: बैरिया देवी माई स्थान के पास भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत, एक की शादी 3 महीने पहले हुई थी

मोतिहारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बैरिया देवी माई स्थान के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की जान चली गई. इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा.

मोतिहारी: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैरिया देवी माई स्थान के समीप गुरुवार को हुई भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी. वाहनों की जोरदार टक्कर में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. हादसे के बाद तीन परिवारों में मातम पसरा है.

मृतकों की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के बारा गोविंद निवासी शिव कुमार (22), तुरकौलिया थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी पवन भगत (26) और रघुनाथपुर के हरदिया वार्ड 32 निवासी राकेश महतो के पुत्र सरोज महतो (27) के रूप में हुई है.

टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार, बैरिया देवी माई स्थान के समीप वाहनों की जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि शिव कुमार और पवन भगत ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

वहीं, गंभीर रूप से घायल सरोज महतो को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी. तीसरे युवक की मौत के साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गयी.

तीन महीने पहले हुई थी शिव की शादी, पवन की शादी को पांच साल

इस हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है. मृतक शिव कुमार की शादी महज तीन महीने पहले हुई थी. वहीं, पवन भगत की शादी पांच साल पहले हुई थी. तीसरा मृतक सरोज महतो अविवाहित था.

एक ही सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है.

हादसे के बाद सड़क पर उतरे लोग, लगाया जाम

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने सड़क जाम कर दिया. इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गयी.

सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया. इसके बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल कराया गया.

दुर्घटनाग्रस्त वाहन पुलिस के कब्जे में

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी जुटायी.

हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया है.

एक ही सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है. घटना ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले हादसों के खतरे को सामने ला दिया है.

यह भी पढ़ें

मोतिहारी: जन्माष्टमी पर राम घाट शिव मंदिर बना आकर्षण का केंद्र, कृष्ण की बाल लीलाओं की झांकियां देखने उमड़ी भीड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amresh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >