सीबीएसइ एफिलिएटेड स्कूलों में नौवीं से 12वीं तक के बच्चों की नियमित उपस्थिति अनिवार्य

जिले के सभी सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूल की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई .

मोतिहारी. जीवन इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में जिले के सभी सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूल की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई . बैठक की अध्यक्षता डॉ. सीबी सिंह ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण ठाकुर मौजूद रहे. मंच संचालन संतोष कुमार रौशन ने किया. बैठक की शुरुआत विद्यापति झा ने सीबीएसई स्कूल से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए की. उन सभी मुद्दों पर अरुण ठाकुर, एसएन सिंह, बसन्त जायसवाल, रणजीत कुमार, एवलिन प्रकाश, डॉ. दिव्या वर्मा, सुनीता कुमारी और भूषण कुमार ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए. मौके पर सभी सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूल के निदेशक और प्राचार्य ने अपने सुझाव दिए. सर्वसम्मति से यह तय हुआ कि नवमी से बारहवीं तक के बच्चों की नियमित उपस्थिति अनिवार्य होगी. सभी एफिलिएटेड स्कूल ने स्कूल समयावधि में कोचिंग संचालन नहीं कराने की प्रशासन से मांग की. मीटिंग के अंत में अध्यक्ष डॉ. सीबी सिंह के साथ जीवन प्रकाश, मनोज रंजन और स्वर्णिम श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया . बैठक में शिवकुमार सिंह, शुभम गुप्ता, डॉ. संजीव कुमार, आदित्य रतन, विकाश गिरी, त्रिपुरारी शरण सिंह, सनी कुमार, ऋषि कुमार, परिमल कुमार, सुजीत श्रीवास्तव, राकेश कुमार, रवि रंजन, सौरभ कुमार और अन्य सदस्यगण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >