बिहार में मौत के बाद भी शिक्षिका की लगी ड्यूटी, ट्रेनिंग लेने का फरमान किया गया जारी

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले में शिक्षा विभाग की लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दिसंबर 2023 में दिवंगत हो चुकी शिक्षिका रानी कुमारी का नाम शिक्षकों के एफएलएन और आईसीटी प्रशिक्षण की सूची में शामिल कर दिया गया.

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले में शिक्षा विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. विभाग ने पिछले साल दिवंगत हो चुकी शिक्षिका को शिक्षकों के लिए प्रस्तावित एफएलएन और आईसीटी ट्रेनिंग में शामिल कर लिया. छतौनी स्थित डायट में 17 से 21 मार्च तक होने वाले इस प्रशिक्षण के लिए 250 शिक्षकों की सूची जारी की गई थी, जिसमें क्रमांक 22 पर मृत शिक्षिका रानी कुमारी का नाम शामिल था.

दिसंबर में हुई थी शिक्षिका की मौत, फिर भी सूची में नाम!

उत्क्रमित मध्य विद्यालय भगवानपुर कोटवा में कार्यरत रानी कुमारी की दिसंबर 2023 में असामयिक मृत्यु हो चुकी थी. उनके परिजनों ने विभाग को समय पर इसकी सूचना भी दे दी थी. लेकिन बावजूद इसके उनका नाम ई-शिक्षा पोर्टल पर अपलोड की गई सूची में बना रहा.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

विभाग ने माना गलती, लेकिन कौन जिम्मेदार?

बीईओ शत्रुघ्न प्रसाद ने स्वीकार किया कि शिक्षिका के निधन की सूचना पहले ही मिल चुकी थी, फिर भी उनका नाम ट्रेनिंग सूची में शामिल किया गया. यह शिक्षा विभाग की लापरवाही को उजागर करता है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस घटना ने शिक्षा विभाग की डेटा प्रबंधन प्रणाली की खामियों को उजागर कर दिया है. सवाल यह भी उठता है कि क्या मृत शिक्षिका के नाम पर वेतन निकाला जा रहा था? यह मामूली गलती है या फर्जीवाड़ा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >