Motihari: बकायेदार किरायेदार पर होगी दंडनात्मक कार्रवाई: जिप अध्यक्ष

जिला परिषदीय महात्मा गांधी सभा भवन में जिप अध्यक्ष ममता राय की अध्यक्षता में सामान्य बैठक सम्पन्न हुई.

Motihari.मोतिहारी. जिला परिषदीय महात्मा गांधी सभा भवन में जिप अध्यक्ष ममता राय की अध्यक्षता में सामान्य बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियो एवं अनुपालन प्रतिवेदन नंही उपलब्ध कराने वाले पदाधिकारियों से कारण पृच्छा करने का निदेश देते हुए कहा कि संबंधित पदाधिकारियो एवं विभागो के विरुद्ध कार्रवाई हेतु उनके मूल विभाग को सूचित करने का निर्णय हुआ. उन्होंने कहा कि जिले के जिला परिषदीय अधिकांश जमीन अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण किया गया है, जिसे चिन्हित कर लिया गया है जिसे शीध्र ही जिला प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण खाली कराने हेतु मुहिम चलाया जायेगा. साथ ही जो भी जिला परिषदीय किरायादार जिनके यहां वर्षो से किराया बकाया है उन्हे भी चिन्हित कर लिया गया है. जल्दी वैसे किरयादारो के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई किया जायेगा. उन्होंने पशुपालन, बिजली, समेकित बाल विकास परियोजना एवं आयुष्मान योजना एवं सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर एन्टी रैबीज वैक्सीन को जनता के जरूरत के अनुरूप उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के आवेदन पर त्वरित निष्पादित नही करने एवं उनके द्वारा दूरभाष किये गये अनुरोध को नजरअंदाज करने को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने का निदेश मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को दिया. बैठक में जिप उपाध्यक्ष गीता देवी, विधायक ई. राणा रणधीर सिंह, सचिन्द्र प्रसाद सिंह, राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता, अध्यक्ष शिक्षा समिति जिला परिषद् ईश्वरचन्द्र मिश्रा, लोक कार्य समिति जिला परिषद् अध्यक्ष दिलीप कुमार, अध्यक्ष उत्पादन समिति जग्गी देवी, सीता रानी, नवी हसन, सुनिता देवी, पुजा सिंह, नसीमा खातुन, नजमा खातुन, तेजनारायण प्रसाद, अहमद हुसैन, उमरावती देवी, रूबी देवी, मनोज राम, मनोज मुखिया, पंकज द्विवेदी, सुनैना देवी, माला गिरी, आभा कुमारी, सुमन वर्मा, तौसिफुर रहमान, अनिता देवी, जितेन्द्र प्रसाद, मुन्नी देवी, कृष्णा दास, नितु गुप्ता, रिंकी कुमारी, निर्माला देवी, सदरे आलम, अनिता देवी, निर्जला देवी, मनोज कु सहनी, अभय गुप्ता, अनिता देवी, संतोश कु. सिंह, आकाश गुप्ता, शहनाज बेगम, सोनालाल साह, श्रवण यादव, लालबाबू यादव, शाब्बिर आलम, दिलीप कुमार, आभा देवी, मो. नशीम अख्तर, राकेश पासवान, किरण कुशवाहा, अकबरी खातुन, परमानन्द पटेल, प्रमुखगण डाॅ प्रदीप कुमार, उप विकास आयुक्त-सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी करूणा नन्द पुरूषोतम, जिला अभियंता, जिला परिषद, सिविल सर्जन, विधुत ,शिक्षा, पथ निमार्ण एवं ग्रामीण कार्य विभाग, पीएचईडी, अगनिशामक पदाधिकारी के साथ विभीन्न विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >