डम्मी कार्ड के नाम पर छात्रों से अवैध राशि लेने वाले प्रधानाध्यापकों के विरूद्ध होगी कार्रवाई

जिले के प्लस टू स्कूलों में इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मेरिट लिस्ट जारी कर दी है.

मोतिहारी . जिले के प्लस टू स्कूलों में इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. इसी के साथ प्लस टू स्कूलों में नामांकन भी शुरू हो गया है. बोर्ड ने 10 जून तक नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की थी. लेकिन अब इसे बढ़ाकर 28 जून तक कर दिया है.हलांकि सभी विद्यालयों में नामांकन शुरू नहीं हो सका है.गर्मी की छुट्टी के कारण कुछ विद्यालयों में नामांकन शुरू नहीं हो सका है.ऐसे में छात्र -छात्राएं व अभिभावक विद्यालय पहुच रहे है और वैरन वापस जा रहे है. इधर नामांकन में डम्मी कार्ड के नाम पर छात्र-छात्राओं से अवैध राशि लेने की सूचना पर डीपीओ माध्यमिक शिक्षा नित्यम कुमार ने ऐसे प्रधानाध्यापकों को कार्रवाई की चेतावनी दी है.उच्च माध्यमिक विद्यालयाें के प्रधानाध्यापकों को पत्र लिख कर डीपीओ ने कहा है कि नामांकन को लेकर शुल्क विभाग द्वारा शुल्क निर्धारित किए गए है.बावजूद इसके डीपीओ को यह सूचना मिल रही है कि छात्र-छात्राओं से निर्धारित राशि से अधिक राशि की वसूली डम्मी कार्ड बनवाने आदि के नाम पर ली जा रही है.यदि ऐसा विद्यालय द्वारा किया जाता है तो अवैध वसूली का मामला बनता है.डीपीओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को छात्र-छात्राओं से निर्धारित शुल्क लेने व उन्हे ली गई राशि की रसीद देने का निर्देश दिया है.

28 जून तक अलॉटेड स्कूल में ले सकते हैं एडमिशन

इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए मैट्रिक या 10वीं पास छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसके आधार पर बोर्ड की ओर से बीते चार जून को मेरिट लिस्ट जारी किया गया. साथ ही 10 जून तक नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित करते हुए मेरिट लिस्ट में शामिल छात्र- छात्राओं को इस तिथि तक आवंटित स्कूल में नामांकन करा लेने का निर्देश दिया गया. इधर बोर्ड की ओर से नामांकन की अवधि को 28 जून तक बढ़ा दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी नामांकन प्रक्रिया में शामिल हो सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >