टैंकर की ठोकर से बाइक सवार महिला की हुई मौत

अरेराज गोविंदगंज मुख्य सड़क पर सलहा चौक के पास तेल टैंकर की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी.

गोविंदगंज. अरेराज गोविंदगंज मुख्य सड़क पर सलहा चौक के पास तेल टैंकर की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाई. जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत चिंताजनक स्थिति में चिकित्सकों में मोतिहारी रेफर कर दी. जहां मोतिहारी जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. मृतका कोहबरवा नयका टोला के बरेजी प्रसाद की पत्नी चंद्रवती देवी(58) है. बताया जा रहा है कि उक्त महिला अरेराज से पेटी खरीदकर अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेल टैंकर की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गयी. जहां मोतिहारी जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. फिलहाल पुलिस टैंकर को अपने अभिरक्षा में लेकर कारवाई में जुटी थी. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई करने की बात बताई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >