युवती की चाकू से गोद-गोद कर हत्या

सिगरहिया गांव अवस्थित सरेह से शुक्रवार की सुबह एक 19 वर्षीय युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है.

घोड़ासहन. थाना क्षेत्र के सिगरहिया गांव अवस्थित सरेह से शुक्रवार की सुबह एक 19 वर्षीय युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृत युवती की पहचान सिगरहिया के ही अब्बास मियां की पुत्री सुफिया खातून के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम करीब आठ बजे वह घर से निकली और शुक्रवार की सुबह पुलिस को एक लड़की का शव सरेह में पड़े रहने की सूचना मिली. लड़की के शरीर पर चाकू के 10 जख्म है. संभव है कि चाकू से गोदने के बाद मौत न होने पर शातिरों ने गला रेत दिया होगा. घटनास्थल मृत युवती के घर से करीब तीन सौ मीटर दूरी पर है. पुलिस जांच में जुटी है कि अगर हत्या हुई, तो युवती चिखती जरूर, अगर चीख की आवाज नहीं सुनायी दी तो उस घटना में दो से तीन लोग जरूर होंगे. इधर कुंडवा चैनपुर व घोड़ासहन पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया. सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस तमाम बिन्दुओं पर सूक्ष्म तरीके से जांच कर रही है. शव घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर बरामद हुआ है. लड़की जब शाम को निकली, तो सुबह उसका शव बरामद हुआ. चाकू से गोद व गला हत्या की बात सामने आयी है. तमाम बिन्दुओं पर सूक्ष्म जांच की जा रही है. मामले का शीघ्र उद्भेदन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >