Motihari: ट्रक के तहखाने में छुपाकर रखे गये 32 कार्टन विदेशी शराब बरामद

जितौरा मठ गांव में सड़क के किनारे 12 चक्का ट्रक से तलाशी के दौरान तहखाने से 32 कार्टन विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद किया है.

Motihari: मधुबन. थाना क्षेत्र के जितौरा मठ गांव में सड़क के किनारे 12 चक्का ट्रक से तलाशी के दौरान तहखाने से 32 कार्टन विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद किया है. बरामद शराब आफिसर च्वाइस ब्रांड की 1536 पीस टेट्रा पैक बरामद हुआ है. मधुबन उत्पाद थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात में सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक जितौरा मठ गांव के समीप लगी है. सूचना के बाद टीम के साथ शशस्त्र बल के जवानों के साथ छापेमारी की गयी.जबतक तस्कर व ट्रक चालक आदि भागने में सफल रहा.इस दौरान यूपी नम्बर की ट्रक को जब्त कर लिया गया है. उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रक के मालिक, चालक समेत तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

शराब इलाके में छुपाये जाने की आशंका

ऐसी आशंका है कि ट्रक पर शराब की अधिक खेप आने की संभावना है, जिसे पुलिस के पहुंचने के पहले ही शराब तस्करों के द्वारा छुपाया गया हो. सूचना विलंब से मिलने के कारण उत्पाद पुलिस विलंब से पहुंचकर कार्रवाई की है, जिसके बाद उत्पाद पुलिस इलाके में शराब के नेक्सस से जुड़े लोगों का नेटवर्क खंगालना शुरू कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >