मिस यूनिवर्स बिहार बनीं काजल सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात, मिस यूनिवर्स इंडिया में बिहार का करेंगी प्रतिनिधित्व…

Miss Universe Competition: मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में बिहार की बेटी काजल रानी का चयन हुआ है. उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. मिस यूनिवर्स बिहार प्रतियोगिता का आयोजन पटना में हुआ था, जिसमें काजल रानी मिस यूनिवर्स बिहार चुनी गई.

Miss Universe Competition: मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में बिहार की बेटी काजल रानी (Miss Universe Bihar Kajal Rani) का चयन हुआ है. उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. मिस यूनिवर्स बिहार प्रतियोगिता का आयोजन पटना में हुआ था, जिसमें काजल रानी मिस यूनिवर्स बिहार चुनी गई. अब दिल्ली में होने वाली मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में वे बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने काजल को शुभकामनाएं दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, विधान पार्षद संजय गांधी, मिस यूनिवर्स बिहार संस्था की निदेशक नीतू कुमारी एवं परिवार के सदस्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे बिहार के ये छः शिक्षक, पांच सितंबर को केंद्र सरकार करेगी सम्मानित…

पटना निफ्ट कैंपस में रखा गया था ऑडिशन

बता दें कि पूर्व में भारत के तरफ से सुष्मिता सेन, लारा दत्ता भी टाइटल जीतकर मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था. जानकारी के मुताबिक पहली बार बिहार मिस यूनिवर्स इंडिया के लिए ऑफिशियल स्टेट ऑडिशन की मेजबानी कर रहा है. पटना के निफ्ट कैंपस ऑडिशन रखा गया था, जिसमे काजल रानी के सिर जीत का ताज सजा. अब मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधत्व करेंगी जहां प्रत्येक राज्य के प्रतियोगी हिस्सा लेंगे.

ये भी पढ़ें: 11 अगस्त 1942: बिहार के जब सात नौजवान पुलिस की गोलियाें से हो गए थे शहीद, पढ़िए उनकी पराक्रम की कहानी…

मिस यूनिवर्स इंडिया में प्रत्येक राज्य की प्रतियोगी लेंगी हिस्सा

मिस यूनिवर्स इंडिया में प्रत्येक राज्य से प्रतियोगी जाएंगी और इनके बीच मिस वर्ल्ड के लिए मुकाबला होगा. जो जीतेंगी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. जहां तमाम देश की सुंदरियां मौजूद रहेंगी और एक दूसरे को टक्कर देंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >