Purnia Mahagathbandhan Rally: पूर्णिया रैली में महागठबंधन ने मुस्लिम वोटों पर साधा निशाना, पढ़ें खास बात

Purnia Mahagathbandhan Rally : महागठबंधन की रैली पूर्णिया में आज शनिवार को है. इस रैली में महागठबंधन के समर्थकों का भारी जुटान हुआ है. सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव का मखाना के माला से स्वागत किया गया. इस रैली में महागठबंधन के 7 घटक दलों के बड़े नेता पहली बार एक साथ एक मंच पर दिख रहे हैं. पूर्णिया रैली से जुड़ी तस्वीरें, पल-पल की वीडियो और हर छोटी-बड़ी अपडेट जानने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com का Live सेक्शन..

Live Updates
3:55 PM. 25 Feb 23 3:55 PM. 25 Feb

सीमांचल में मुस्लिम वोटरों को साधने की कोशिश

महागठबंधन की पूर्णिया रैली में एक तरफ जहां भाजपा पर जमकर हमला बोला गया तो वहीं सीमांचल में मुस्लिम वोटरों को साधने की कोशिश नेताओं के संबोधन में साफ दिखी. सीएम नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव के अलावे वामदल के नेताओं व लालू यादव के संबोधन स्पष्ट संदेश दे रहे थे.

3:37 PM. 25 Feb 23 3:37 PM. 25 Feb

पूर्णिया के रंगभूमि मैदान महागठबंधन की रैली

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

जीतनराम मांझी को लेकर बोले नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा को लेकर बड़ी आशंका जताई है और कहा कि अब ये लोग जीतन राम मांझी पर निशाना लगाए हुए हैं. नीतीश कुमार बोले कि हम मांझी जी को धोखा दिए. उनको अपने जगह मुख्यमंत्री बनाए. आपके साथ थे जब जीतनराम मांझी तो आपने इनको क्या बनाया भला. नीतीश कुमार बोले कि कितना केंद्रीय राजनीति का अनुभव है भला. इतिहास की जो बात करते हैं.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

हम कांग्रेस पार्टी का इंतजार कर रहे हैं- नीतीश कुमार

नीतीश कुमार बोले कि 10 लाख नौकरी देने का वादा पूरा करेंगे. हम कांग्रेस पार्टी का इंतजार कर रहे हैं, जल्दी से जल्दी कीजिए. उन्होंने कहा कि अटल-आडवाणी को भूल गये भाजपाई. शरद-जॉर्ज फर्नांडिस को नीतीश कुमार ने याद किया.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

नीतीश कुमार का ओवैसी की पार्टी AIMIM पर हमला

नीतीश कुमार ने सीमांचल में ओवैसी की पार्टी AIMIM पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि एक पार्टी है जिसके पांच में तो अब चार राजद में आ गए. आप अल्पसंख्यक लोग संभलकर रहिएगा. भाजपा ही उससे फायदा लेती है.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

पूर्णिया में एयरपोर्ट पर बोले सीएम नीतीश कुमार

पूर्णिया में एयरपोर्ट पर बोले सीएम नीतीश कुमार कि सबसे पहले यहीं बनना था, जमीन देने के लिए हम तैयार मगर केंद्र काम शुरू करने के लिए नहीं तैयार.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

नीतीश कुमार भाजपा पर बोले

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर जमकर बरसे. उन्होंने भाजपा में बस दो ही नेता हैं. भाजपा ने साथ रहकर भी बिहार के लिए कुछ नहीं किया. 8 साल में केंद्र की ओर से 59 लाख रुपए खर्च किए गए. जबकि 1.25 लाख करोड़ देना था.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर हमला बोला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना संबोधन शुरू किया. भाजपा के ऊपर हमला करते हुए कहा कि इन्होंने कोई काम बिहार में नहीं किया. मदद करने का एलान किया पर आजतक नहीं किया. केवल केंद्र की योजनाओं पर काम हो रहा है.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर बोले

तेजस्वी यादव बोले कि नीतीश कुमार के आने से महागठबंधन मजबूत हुआ है. वो सही समय पर वापसी किए हैं. जब भी बिहार एकजुट हुआ तो दिल्ली हारी है.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

तेजस्वी यादव बोले

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा में अब कोई नेता नहीं है. महागठबंधन में अनेकता में एकता है. भाजपा नफरत की राजनीति करती है. सामप्रदायिक शक्ति के आगे लालू यादव कभी नहीं झुके.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का संबोधन शुरू

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपना संबोधन शुरू किया है. बिहार में देश बदलने की ताकत है.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

बेटी रोहिणी पर बोले लालू यादव 

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि मेरी बेटी ने अपना जीवन डोनेट किया. हम रोहिणी के कर्जदार हैं. उसके कर्ज को नहीं लौटा सकते.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

भाजपा RSS का मुखौटा- लालू यादव

लालू यादव ने कहा कि भाजपा RSS का मुखौटा है. नरेंद्र मोदी वही कर रहे हैं जो RSS चाह रही है. लोकतंत्र की हत्या व संविधान की उपेक्षा वो कर रहे हैं. देश को बचाने के लिए एकजुट होना होगा. भारत को कोई तोड़ नहीं सकता. अगर हम कमजोर रह गए तो देश के ऊपर कई तरह के किटाणु आएंगे.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

लालू यादव का संबोधन

लालू यादव वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दिल्ली से जुटे. उन्होंने कहा कि पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में जुटे सभी नेताओं व समर्थकों का स्वागत करते हैं. मुझे जानकर खुशी हुई और इलाज के बाद ताकत मिला कि आप लाखों की संख्या में जुटे. ये प्रमाणित करेगा कि आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन मजबूती से तैयार है जो भाजपा का सफाया करेगा.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

ललन सिंह ने भाजपा पर हमला बोला

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा पर हमला बोला. भाजपा पर हमला करते हुए ललन सिंह ने कहा कि सरकार ने केंद्रीय एजेंसी को कैद करके रखा है.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

गुजरात और भागलपुर दंगे का जिक्र

महागठबंधन की पूर्णिया रैली के मंच से गुजरात और भागलपुर दंगे का जिक्र किया गया. CPI (ML) के महासचिव, दीपांकर भट्टाचार्य ने गुजरात मॉडल को दंगे से जोड़कर कहा कि ये नफरत का मॉडल है. बिलकिस बानो पर भी बोले वामदल नेता.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

मुकेश सहनी और उपेंद्र कुशवाहा पर हमला

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह बोले कि मुख्यमंत्री जी आप इस लड़ाई को आगे बढ़ाइये. कांग्रेस आपके साथ है. कुछ लोग यहां सिक्युरिटी के लिए चले जाते हैं तो कुछ लोग अपनी राजनीति के लिए चले जाते हैं. अखिलेश सिंह ने इशारे ही इशारे में मुकेश सहनी और उपेंद्र कुशवाहा पर हमला बोला.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह बोले

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मंच से कहा कि मुख्यमंत्री जी आप सभी दलों के नेताओं को अपने घर में बुलाकर बातचीत करते थे. आपसे निवेदन करते हैं कि आप फिर से सबको बुलाइए और कौन कहां से लड़ेगा ये तय कीजिए.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बोले

Purnia Mahagathbandhan Rally Live Updates: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार जुमलों की सरकार है. दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देने का वादा भी जुमला बनकर रह गया है. सभी सेवाओं को प्राइवेट सेक्टर में ले जाकर आरक्षण को समाप्त किया जा रहा है. महंगाई के मोर्चे पर केंद्र सरकार बुरी तरह विफल हो गयी है.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

गृह मंत्री अमित शाह का हमला

गृह मंत्री अमित शाह का भी आज बिहार दौरा है. चंपारण से संबोधन के दौरान गृह मंत्री ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है और कहा कि नीतीश कुमार ने लालू यादव के बेटे को सीएम बनाने के लिए समझौता किया है.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

40 वक्ताओं का संबोधन

पूर्णिया के रंगभूमि मैदान पर महागठबंधन की रैली में समर्थकों का भारी हुजूम पहुंचा है. मंच से 40 वक्ताओं का संबोधन होना है. एक-एक करके सभी नेता बोल रहे हैं.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

पूर्णिया में नीतीश कुमार का भव्य स्वागत

पूर्णिया में नीतीश कुमार का भव्य स्वागत किया गया. वहीं भारी तादाद में समर्थक जुटे हैं.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

मखाना के माला से सीएम व डिप्टी सीएम का स्वागत

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

मखाना के माला से स्वागत

रंगभूमि मैदान में मंच पर नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव का मखाना के माला से स्वागत किया गया.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

मंच पर पहुंचे नीतीश-तेजस्वी-तेज प्रताप

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव व मंत्री तेज प्रताप यादव एक साथ पूर्णिया पहुंचे. रंगभूमि मैदान के मंच पर उन्होंने समर्थकों का अभिवादन किया.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

नीतीश-तेजस्वी पहुंचे पूर्णिया

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेलिकॉप्टर पूर्णिया में उतरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेलिकॉप्टर पूर्णिया में लैंड कर चुका है. रंगभूमि मैदान में हो रही महागठबंधन की रैली में शामिल समर्थकों का इंतजार खत्म हुआ. सीएम सभास्थल पर पहुंचने वाले हैं

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव के आगमन का इंतजार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह व विधायक शकील खान मंच पर पहुंच गए हैं. मंच पर लगभग तमाम दिग्गज पहुंच चुके हैं. समर्थकों को अब नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव के आगमन का इंतजार है.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

सीमांचल की सरजमीं से बदलाव की बयार चली है- मंत्री आलोक मेहता

मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि देश की जनता को धोखा देकर नरेंद्र मोदी ने वोट लिया. पब्लिक सेक्टरों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है. हमारे संविधान पर रोज हमले हो रहे हैं. सीमांचल की सरजमीं से बदलाव की बयार चली है.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

ये लोकसभा चुनाव की तैयारी का आगाज- बोले अशोक चौधरी

बिहार सरकार के मंत्री व जदयू के कद्दावर नेता अशोक चौधरी ने मंच पर संबोधन के दौरान कहा कि महागठबंधन ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी का आगाज कर दिया है.हम केंद्र में एनडीए को रोकेंगे.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

जगह-जगह तोरण द्वार लगाए गए

महागठबंधन की रैली पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में है. कार्यक्रम स्थल के बाहर का इलाका पूरी तरह झंडे और पोस्टर से पटा है. जगह-जगह तोरण द्वार लगाए गए हैं.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़े

पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन समर्थकों का हुजूम जमा हुआ है. यहां रैली में आए लोग बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ने लगे.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

12 बजे का दृश्य

Purnia Mahagathbandhan Rally Live Updates: पूर्णिया का रंगभूमि मैदान महागठबंधन समर्थकों से खचाखच भर गया है. 12 बजे सभा स्थल में समर्थकों का हुजूम देखने को मिला जो अपने नेता को सुनने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

समर्थकों में उत्साह

महागठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए समर्थकों का हुजूम जुटा है. लोग गाजे बाजे साथ ट्रेक्टर ट्राली पर सवार होकर सभास्थल जाते दिखे. वहीं मोटरसाइकिल पर पार्टी का झंडा लगाकर नारेबाजी के साथ समर्थक जा रहे हैं.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

ट्रैफिक व्यवस्था बदली, वाहनों को भेजा जा रहा वापस

Purnia Mahagathbandhan Rally Live Updates: पूर्णिया में महागठबंधन की रैली को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था बदली हुई है. तस्वीर में देखें वाहनों को मरंगा रोड की ओर जाने के लिए मोड़ती पुलिस को.

पूर्णिया रैली Video: ‘वो मोटे हो गए हैं..’ छोटे लालू का अमित शाह पर हमला, नौजवानों को जानें क्यों किया सचेत?

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

तेजस्वी यादव-तेजप्रताप यादव पटना से रवाना

पटना से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव व मंत्री तेज प्रताप यादव पूर्णिया के लिए रवाना हो गए हैं. करीब 12 बजे तीनों पूर्णिया पहुंचेंगे.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

आपदा प्रबंधन मंत्री मोहम्मद शाहनवाज भी पहुंचे.

आपदा प्रबंधन मंत्री मोहम्मद शाहनवाज भी मंच पर पहुंच गए हैं. वहीं कुछ ही देरी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी पहुंचेंगे.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से रवाना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया रैली में शामिल होने पटना से रवाना हो गए हैं. करीब 12 बजे वो हेलीकॉप्टर से पूर्णिया पहुंचेंगे.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

RJD सांसद मनोज झा का संबोधन शुरू

पूर्णिया रैली में RJD सांसद मनोज झा का संबोधन शुरू हुआ है. राज्यसभा सांसद मनोज झा मंच से लोगों को संबोधित कर रहे हैं.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

कसबा से निकला हुजूम

Purnia Mahagathbandhan Rally Live Updates: महागठबंधन की रैली को लेकर कसबा से निकला कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

पूर्व सांसद सरफराज आलम, मनोज झा व लेसी सिंह पहुंचे

अररिया के पूर्व सांसद सरफराज आलम भी मंच पर पहुंचे. राज्यसभा सांसद मनोज झा और मंत्री लेसी सिंह भी मंच पर पहुंची हैं.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

मंच पर नेताओं के आने का सिलसिला शुरू

पूर्णिया के रंगभूमि मैदान स्थित सभास्थल के मंच पर नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है. सांसद संतोष कुशवाहा, बीमा भारती, विधान पार्षद सुनील सिंह वगैरह मंच पर पहुंचे.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

पूर्णिया में महागठबंधन समर्थकों की भीड़ उमड़ रही है. जदयू व राजद के कार्यकर्ता नारे लगा रहे हैं.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

दिव्यांग रमन कुमार नौकरी की मांग करने पहुंचे

दिव्यांग रमन कुमार अपनी उम्मीदों के साथ पूर्णिया महारैली में पहुंचे. रमन कुमार भागलपुर से पोस्ट ग्रेजुएट हैं और मुख्यमंत्री से नौकरी की मांग को लेकर पहुंचे हैं.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

विश्वेश्वरैया चौक के पास बैरिकेडिंग

विश्वेश्वरैया चौक के पास बैरिकेडिंग लगाया गया है, पुलिस यहां कड़े पहरे में है. वाहनों को रंगभूमि मैदान की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

ट्रैफिक व्यवस्था का अपडेट

Purnia Mahagathbandhan Rally Live Updates: महागठबंधन रैली पूर्णिया फारबिसगंज मोड़ के पास एनसीसी मैदान में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है, यहां से लोग रंगभूमि मैदान स्थित सभा स्थल पैदल जा रहे हैं.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

कसबा के लीची बागान के पास बैरिकेडिंग

महारैली को लेकर कसबा के लीची बागान के पास बैरिकेडिंग बनाया गया है. बड़े व भारी वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

सांसद संतोष कुशवाहा ने तैयारी का जायजा लिया

Purnia Mahagathbandhan Rally Live Updates: पूर्णिया में महारैली की तैयारी जोर शोर से की गयी है. सांसद संतोष कुशवाहा ने शनिवार को पूरी तैयारी का जायजा लिया और निर्देश दिए.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

टीईटी उर्दू शिक्षक भी पहुंचे

पूर्णिया के महागठबंधन की महारैली में टीईटी उर्दू शिक्षक भी पहुंचे हैं. वो अपनी मांग रखने के लिए यहां पहुंचे हैं.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

पूर्णिया के रंगभूमि मैदान से ताजा अपडेट

पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन के समर्थक जुटने लगे हैं. करीब 12 बजे नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव पूर्णिया पहुंचेंगे.

3:19 PM. 25 Feb 23 3:19 PM. 25 Feb

छोटे लालू यानी कृष्णा को सुनिए

महागठबंधन की पूर्णिया रैली में हाजीपुर के छोटे लालू कहे जाने वाले कृष्णा भी पहुंचे हैं.

10:25 AM. 25 Feb 23 10:25 AM. 25 Feb

Purnia Mahagathbandhan Rally Live: जुटने लगे समर्थक

पूर्णिया में महारैली में महागठबंधन के समर्थक जुटने लगे हैं. लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है. सुबह 10 बजे तक लोग बेहद उत्साह के साथ आते दिखे. रैली के मंच को सजाया जा रहा है.

10:07 AM. 25 Feb 23 10:07 AM. 25 Feb

Mahagathbandhan Rally Live: पूर्णिया में ट्रैफिक आज

पूर्णिया में महारैली को लेकर यातायात व्यवस्था आज बदली हुई है. मरंगा की ओर से धमदाहा एवं केनगर के तरफ जाने वाली सामान्य व्यक्तियों के लिए पॉलिटेक्निक चौक से माता रानी चौक होते हुए डॉलर हॉउस चौक से डीएवी चौक होते हुए चूनापुर गांव के रास्ते धमदाहा एवं केनगर के तरफ जाने वाला मार्ग खुला रहेगा.

10:01 AM. 25 Feb 23 10:01 AM. 25 Feb

सहरसा से भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के कार्यकर्ता भी पहुंचे

पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में आज महागठबंधन की महारैली है. इस महारैली में समर्थकों की भीड़ उमड़ने लगी है. सहरसा से भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के कार्यकर्ता भी इस रैली में शामिल होने पहुंचे हैं.

10:07 AM. 25 Feb 23 10:07 AM. 25 Feb

Mahagathbandhan Rally: पूर्णिया के रंगभूमि मैदान से महारैली का ताजा अपडेट

10:07 AM. 25 Feb 23 10:07 AM. 25 Feb

Mahagathbandhan Rally: पूर्णिया की महारैली का ताजा अपडेट

10:07 AM. 25 Feb 23 10:07 AM. 25 Feb

Mahagathbandhan Rally: कार्यक्रम 11 बजे से शुरू

पूर्णिया की महारैली में महागठबंधन के समर्थक जुटने लगे हैं. कार्यक्रम 11 बजे का है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज दोपहर 12 बजे आएंगे. पूर्णिया में सभास्थल रंगभूमि मैदान से सटे इंदिरा गांधी स्टेडियम में बने हेलीपैड पर दोनों उतरेंगे. इसके बाद वह सभास्थल पर पहुंचेंगे. इसके बाद वक्ताओं का भाषण शुरू हो जायेगा. 40 वक्ता इस कार्यक्रम में संबोधित करेंगे.

10:07 AM. 25 Feb 23 10:07 AM. 25 Feb

Mahagathbandhan Rally : महागठबंधन की पूर्णिया रैली 

महागठबंधन की पूर्णिया रैली में पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार के अलावा सुपौल, मधेपुरा, सहरसा और भागलपुर जिला के नेता और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं. इस रैली में कोसी-सीमांचल से महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं.

10:01 AM. 25 Feb 23 10:01 AM. 25 Feb

पूर्णिया विश्वविद्यालय ने स्नातक की परीक्षा रद्द कर दी

पूर्णिया में 25 फरवरी को आयोजित महागठबंधन की रैली को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने स्नातक की परीक्षा रद्द कर दी है. पूर्णिया विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए अधिसूचना में लिखा गया है कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति के निदेशानुसार सूचित किया जाता है कि स्नातक द्वितीय खण्ड परीक्षा 2022 की दिनांक 25.02.2023 को होनेवाली परीक्षा महागठबंधन रैली आयोजित होने के कारण स्थगित की जाती है. आगे स्थगित परीक्षा के बारे में बताया गया है कि अब यह परीक्षा 15.03.2023 को होगी.

10:01 AM. 25 Feb 23 10:01 AM. 25 Feb

महागठबंधन के ये नेता रैली में रहेंगे शामिल

महागठबंधन की पूर्णिया रैली को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, सीपीआइ के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह मुख्य रूप से संबोधित करेंगे. खास बात यह है कि एक लंबे अंतराल के बाद राजद सुप्रीमो लालूप्रसाद ऑनलाइन लोगों से रूबरू होंगे. इसके आलावा राजद-जदयू के एक दर्जन से अधिक मंत्री, सांसद व विधायक भी इस रैली में शामिल हो रहे हैं.

10:01 AM. 25 Feb 23 10:01 AM. 25 Feb

महागठबंधन के सात घटक दलों के शीर्ष नेता एक मंच पर पहली बार

शनिवार को पूर्णिया में महागठबंधन की होनेवाली रैली की तैयारी पूरी हो गयी है. इसके लिए पूर्णिया का रंगभूमि मैदान सज-धजकर तैयार है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा के पांच माह बाद हो रही इस रैली पर न केवल बिहार बल्कि पूरे देश की निगाह टिकी हुई है. माना जा रहा है कि इस महारैली के बहाने महागठबंधन के नेता न केवल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के अभियान का आगाज करेंगे बल्कि अपनी ताकत का अहसास भी कारायेंगे. यह पहली दफा है जब महागठबंधन के सात घटक दलों के शीर्ष नेता एक मंच पर नजर आयेंगे.

10:01 AM. 25 Feb 23 10:01 AM. 25 Feb

पूर्णिया के रंगभूमि मैदान की तस्वीर

पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन के समर्थकों का जुटना शुरू हो गया है. आज बड़ी तादाद में भीड़ जुटने की संभावना है. सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं.

10:01 AM. 25 Feb 23 10:01 AM. 25 Feb

परीक्षार्थी आज इस रूट से जाएं

केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा चल रही है. परीक्षार्थी आज पॉलिटेक्निक चौक से माता स्थान एवं डॉलर हॉउस चौक होते हुए डीएवी स्कूल केंद्र पर परिचालन कर सकते है. मानस भारती परीक्षा केंद्र पर जाने वाले परीक्षार्थी के लिए फोर्ड कम्पनी चौकतक परिचालन खुली रहेगी. विजेन्द्र पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर जाने वाले परीक्षार्थी मरंगा चौक के रास्ते का उपयोग कर सकते है.

10:01 AM. 25 Feb 23 10:01 AM. 25 Feb

परीक्षार्थी आधे घंटे पहले निकलें

केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा चल रही है पर महारैली को लेकर यातायात में परेशानी है. इस नजरिये से परीक्षार्थियों को घर से आधा घंटा पहले निकलना चाहिये. हालांकि संबंधित परीक्षार्थियों की परेशानियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार को यातायात के लिए नया रूट जारी किया है.

10:01 AM. 25 Feb 23 10:01 AM. 25 Feb

नए रूट चार्ट को देखे बिना शहर में ना करें प्रवेश

महागठबंधन की रैली को लेकर संभावित यातायात संकट को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने आम लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है. पूर्णिया पुलिस प्रशासन द्वारा जारी रूट चार्ट शहर में चारों तरफ से आने के लिए विकल्प दिए गये हैं. इस रूट चार्ट को देखे बिना शहर में आने की कोशिश की गई तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं.

Bihar: पूर्णिया में महारैली को लेकर आज बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, घर से निकलने से पहले देख लें ये रूट चार्ट

10:01 AM. 25 Feb 23 10:01 AM. 25 Feb

दोपहर 12 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में बने हेलीपैड पर उतरेंगे नीतीश व तेजस्वी

पूर्णिया. शनिवार 25 फरवरी को पूर्णिया में होने वाली महागठबंधन की महारैली के लिये पूर्णिया का रंगभूमि मैदान सजकर तैयार हो गया है. इसकी तैयारियों को शुक्रवार की शाम को फाइनल टच दिया गया. मंच की हाइटेक व्यवस्था की गयी है. पूरे मैदान में सात दलों के सात रंगों के झंडे नजर आ रहे हैं. उधर, मैदान के चारों तरफ महागठबंधन के घटक दलों के बड़े-बड़े होर्डिंग-बैनर लगा दिये गये हैं, जबकि बांस के बल्लों से बैरिकेडिंग की गयी है.

10:01 AM. 25 Feb 23 10:01 AM. 25 Feb

7 दलों के झंडों से पूर्णिया पटा

7 दलों के झंडों से पूर्णिया पटा हुआ है. यहां रंगभूमि मैदान में मंच के समीप हाइटेक कॉटेज बनाया गया है. जिसमें महागठबंधन के वीआइपी नेता विश्राम करेंगे.

10:01 AM. 25 Feb 23 10:01 AM. 25 Feb

पूर्व मंत्री श्याम रजक बोले

राजद के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा देश में महिलाओं, गरीबों, दलितों, पिछड़ों के साथ अनाचार हो रहा है. इसलिए वर्ष 2024 में भाजपा भगाओ, देश बचाओ का आगाज होगा. उन्होंने कहा कि पूर्णिया में होने वाली महागठबंधन की रैली में एकता का प्रदर्शन होगा. उन्होने रैली मे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंकने के लिए कार्यकर्ताओ का आह्वान किया. 

7:27 AM. 25 Feb 23 7:27 AM. 25 Feb

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

महागठबंधन की रैली को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं. जिलाधिकारी सुहर्ष भगत एवं पुलिस अधीक्षक आमीर जावेद ने संयुक्त कार्यादेश जारी कर रंगभूमि मैदान समेत शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है.

मुख्य बातें

Purnia Mahagathbandhan Rally : महागठबंधन की रैली पूर्णिया में आज शनिवार को है. इस रैली में महागठबंधन के समर्थकों का भारी जुटान हुआ है. सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव का मखाना के माला से स्वागत किया गया. इस रैली में महागठबंधन के 7 घटक दलों के बड़े नेता पहली बार एक साथ एक मंच पर दिख रहे हैं. पूर्णिया रैली से जुड़ी तस्वीरें, पल-पल की वीडियो और हर छोटी-बड़ी अपडेट जानने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com का Live सेक्शन..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >