मधुबनी: युवाओं को मिला अभिव्यक्ति और नेतृत्व का मंच, बीएम कॉलेज में यूथ वॉइस का आयोजन

बीएम कॉलेज रहिका में आयोजित यूथ वॉइस बिहार 2026 के प्रथम संस्करण में युवाओं ने भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया. पढ़ें पूरी खबर…

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

Madhubani News: बीएम कॉलेज, रहिका में यूथ वॉइस बिहार 2026 के प्रथम संस्करण का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना था.

कार्यक्रम का आयोजन सुमित कुमार झा, मयंक कुमार मिश्रा एवं सचिन सिंह शेखर के संयुक्त नेतृत्व में किया गया. आयोजन की पूरी रूपरेखा, संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी इन्हीं के नेतृत्व में संपन्न हुई.

युवाओं को शिक्षा और सामाजिक दायित्व का संदेश

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिस्फी विधायक आसिफ अहमद और मधुबनी सदर के ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार उपस्थित रहे. दोनों अतिथियों ने युवाओं को शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी.

उन्होंने कहा कि युवा ही समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

कार्यक्रम में भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. निर्णायक मंडल में अक्षय झा, राजजीत ठाकुर और कृष्ण मोहन राय शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया.

भाषण प्रतियोगिता में मो. शहनवाज ने प्रथम, पद्मा श्री ने द्वितीय तथा शक्ति कुमार झा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रिया कुमारी प्रथम, मो. अल्तमस द्वितीय तथा अलीशा प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं.

आयोजन टीम की सराहना

कार्यक्रम में दिव्या मिश्रा, सावन कुमार, गौरव कुमार एवं दिव्या कुमारी ने टीम सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई. मंच संचालन सचिन सिंह शेखर ने किया.

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया. उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों ने आयोजन की सफलता पर खुशी जताते हुए आयोजक टीम की सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >