अंधराठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश लोग भगवान भोलेनाथ की पूजा कर नये साल की शुरुआत की. इस अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवालय चण्डेश्वर स्थान महादेव मंदिर हरड़ी, मदनेश्वर स्थान मदना और मुक्तेश्वर स्थान देवहार में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. पूजा के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही. नये साल के जश्न में हरड़ी पंचायत के जीरा टोल पर लोगों ने अष्टयाम संकीर्तन की. जिससे पूरी रात माहौल भक्तिमय बना रहा. लोगों ने सोशल मीडीया, वाट्सअप एवं फोन कर नये साल की शुभकामनाएं दी. शुभकामनाऐ का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
