3 बच्चों के सामने मां की मौत! सांप के काटने की कहानी पर मायके वालों को संदेह, लगाया हत्या का आरोप

मधुबनी के सिजौलिया गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. तीन बच्चों की मां रेखा देवी की मौत के पीछे सांप काटने की बात सामने आ रही है, लेकिन मायके वाले इसे हत्या बता रहे हैं.

मधुबनी: फुलपरास थाना क्षेत्र के सिजौलिया गांव में मंगलवार की अहले सुबह तीन बच्चों की मां की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान सिजौलिया गांव निवासी भरत साह की 29 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, रेखा देवी बीती रात अपने तीनों बच्चों के साथ घर में सो रही थी. बताया जाता है कि उसका पति भरत साह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था. सुबह जब वह घर लौटा तो उसकी पत्नी मृत अवस्था में पड़ी मिली.

बच्चों ने बतायी सांप के काटने की बात

बताया जाता है कि पति ने बच्चों से घटना के संबंध में पूछताछ की. बच्चों ने कथित तौर पर घर में सांप देखने और सांप के काटने की बात बतायी. हालांकि, मृतका के पति द्वारा घटना की सूचना उसके मायके वालों या पुलिस को दिये बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिये जाने की बात सामने आयी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के मायके वालों में आक्रोश है.

पिता ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप

मृतका के पिता बाबूबरही थाना क्षेत्र के मदनडोभ गांव निवासी घूरन साह ने थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री की गला दबाकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है. वहीं, घटना को लेकर गांव में भी कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

जांच के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण

मामले में मौत के वास्तविक कारण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. पुलिस द्वारा मामले की जांच किये जाने के बाद ही रेखा देवी की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा. फिलहाल मृतका के पिता के आरोप और सांप के काटने की बतायी जा रही वजह, दोनों पहलुओं को लेकर जांच की जरूरत है.

यह भी पढ़ें

पार्टी के बहाने बुलाकर ललन की हत्या, गोली मारकर काटा सिर; खजौली पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jagdish chaupal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >