Madhubani News : तापमान में गिरावट, पछिया हवा ने बढ़ाई कनकनी

तापमान में दिन प्रतिदिन गिरावट जारी है. लगातार पछिया हवा चलने के कारण दिन भर कनकनी से लेाग परेशान रहे.

मधुबनी. तापमान में दिन प्रतिदिन गिरावट जारी है. लगातार पछिया हवा चलने के कारण दिन भर कनकनी से लेाग परेशान रहे. ठंड के कारण लोग अलाव के साथ घरों में दुबके रहे. तापमान का आलम यह है कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. इसके कारण सर्दी, खांसी, बुखार, दमा एवं आर्थो से प्रभावित मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है. ऐसे में चिकित्सकों ने इलाज के लिए आने बाले लोगों को ठंड से राहत के लिए चिकित्सकीय सलाह दी जा रही है. मौसमीय वेधशाला पूसा से जारी पूर्वानुमान के अनुसार रात का पारा लुढ़क रहा है. ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय एवं भारत मौसम विभाग द्वारा 3-7 जनवरी तक जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गईं है. शनिवार को अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी. जो सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा. पूर्वानुमान के दौरान आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 5-6 जनवरी को कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है. सुबह में मध्यम स्तर का कुहासा छाया रहेगा. इस अवधि में अधिकतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 3-6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है. हवा की दिशा और नमी में बदलाव के कारण सुबह के समय धुंध छाये रहने की भी संभावना है. तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का हो रहा असर मौसम में ही रहे बदलाव व पछिया हवा बहने के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है. इसके कारण ठंड प्रभावित सर्दी, खांसी एवं वायरस फीवर की चपेट में आने बाले मरीजों की संख्या अस्पताल में बढ़ने लगी है. ठंढ बढ़ने के कारण शनिवार को ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर 391 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया. इसमें सबसे अधिक मेल ओपीडी में सर्दी, खांसी, बुखार एवं दमा के 108 से अधिक मरीजों का इलाज डॉ संजीव कुमार झा ने की. आर्थो ओपीडी में डॉ राजीव रंजन हड्डी से संबंधित 118 मरीजों का इलाज किया. स्त्री एवं प्रसूति ओपीडी में डॉ रागिनी ने गायनिक एवं अन्य बीमारियों से संबंधित 80 मरीजों का इलाज की. आई ओपीडी में डॉ आंकाक्षा कुमारी ने 25 मरीजों का इलाज की. चाइल्ड ओपीडी में डॉ ज्वाला ने 35 मरीजों का इलाज किया. सदर मॉडल अस्पताल में सेंट्रलाइज एसी होने के कारण विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीज व्यवस्था से खुश हैं. दमा व बीपी के मरीज रखें अपना विशेष ख्याल सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार झा की माने तो ठंड में दमा व ब्लड प्रेशर के मरीज अत्यधिक प्रभावित होते हैं. इसका मुख्य कारण सांस लेने वाले ग्रंथियों में सांस का अवरुद्ध होना है. इसके अधिकतर शिकार धूम्रपान का अधिक सेवन करने वाले मरीज होते हैं. ठंड के मौसम में ब्लड प्रेशर के मरीज का ब्लड प्रेशर भी अधिक हो जाता है. इसका मुख्य कारण नसों में सिकुड़न होता है. ऐसे में हर्ट अटैक के मरीज की संख्या में बढ़ोतरी का कारण हर्ट को आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन नहीं मिलना है. इस बीमारी से ग्रसित मरीजों को दवा का नियमित सेवन करना चाहिए. 6 दिनों का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय एवं भारत मौसम विभाग द्वारा जारी अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान इस प्रकार है- 29 दिसंबर 2025 – अधिकतम 13.8 एवं न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस 30 दिसंबर 2025 – अधिकतम 14 न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस 31 दिसंबर 2025 – अधिकतम 17.4 न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस 1 जनवरी 2026 – अधिकतम 18.8 न्यूनतम 3.8 डिग्री सेल्सियस 2 जनवरी 2026 – अधिकतम 19 न्यूनतम 4.4 डिग्री सेल्सियस तथा 3 जनवरी 2026 – अधिकतम 13.6 न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >