450 मरीजों का कटा पर्ची
मंगलवार को सदर अस्पताल के ओपीडी काउंटर पर 410 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया. इसमें मेल ओपीडी में 165 मरीजों का इलाज डॉ. विनय कुमार ने किया गया. डॉ. कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में सर्दी-खांसी बुखार व पेट दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है. ऑर्थोपेडिक ओपीडी में डॉ. विक्रम सिंह रैगर ने कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश मरीज कमर दर्द व पेट दर्द से पीड़ित आ रहे हैं. गायनिक ओपीडी म में डॉ. भावना गुरुंग ने कहा कि गर्भवती महिला सहित महिला रोग से संबंधित 106 मरीजों को इलाज कर उचित सलाह दी गई. सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार भीमसारिया ने कहा हीट वेब एवं भीषण गर्मी को देखते हुए सदर अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ओआरएस सहित अन्य प्रकार की जीवन रक्षक दवाओं का भंडारण किया गया है. ताकि मौसमी बीमारी व हीटवेब की चपेट में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज के साथ ही संबंधित बीमारी की दवा उपलब्ध कराया जा सके. सीएस ने कहा कि अस्पताल में सरकार के गाइडलाइन के अनुसार सभी प्रकार की दवा उपलब्ध है. दवा काउंटर के फर्मासिस्ट ने कहा कि चिकित्सक द्वारा मरीजों के पर्ची पर लिखा गया सभी दवा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही है. कैसे करें बचावसिविल सर्जन डॉ नरेश कुमार भीमसारिया ने कहा कि कुछ सावधानियां बरत कर लू और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है.
धूप एवं गर्मी में बाहर जाने से बचें, नंगे बदन और नंगे पैर धूप में न निकलें
घर से बाहर पूरी आस्तीन के और ढीले कपड़े पहनकर निकलेंज्यादा टाइट और गहरे रंग के कपड़े नहीं पहनें
सूती कपड़े पहनें
सिंथेटिक, नायलॉन और पॉलिएस्टर के कपड़े नहीं पहनें
खाली पेट घर से बाहर नहीं जाएं
ज्यादा देर भूखे रहने से बचें
धूप से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल करें
सिर पर गीला या सादा कपड़ा रखकर चलें
चश्मा पहनकर बाहर जाएं
चेहरे को कपड़े से ढक लें
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
