बिरौली मध्य विद्यालय परिसर में पांच सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

सोमवार को अवकाश प्राप्त प्राध्यापक डा.गंगा प्रसाद यादव के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने धरना दिया.

बेनीपट्टी . प्रखंड के बिरौली गांव स्थित मध्य विद्यालय परिसर में 5 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को अवकाश प्राप्त प्राध्यापक डा.गंगा प्रसाद यादव के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने धरना दिया. अधिकारियों के खिलाफ नारेबारी करते हुए छह दिवसीय धरना की शुरुआत की. संबोधित करते हुए अवकाश प्राप्त प्राध्यापक सह कबीर बेसहारों का सहारा के सचिव ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं उनके अधीनस्थ पदाधिकारियों की संवेदनहीनता व कर्तव्यनिष्ठा के प्रति घोर उदासीनता के कारण राजकीय कृत मध्य विद्यालय बिरौली की दुर्दशा एवं उसमें अध्ययनशील छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ किये जाने तथा सरकारी धन के गोलमाल के विरुद्ध विद्यालय बचाओ, बच्चों को पढ़ाओ अभियान के तहत चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया है. इसके तहत पहले चरण में आज से छह दिनों तक लगातार धरना जारी रहेगा. उसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नही हो पाया तो आगामी 21 से 26 अप्रैल तक अनशन किया जायेगा. समुचित कार्रवाई की पहल नही हुई तो 19 मई को विद्यालय के सभी कक्षाओं में तालाबंदी कर गांव में चार योग्य शिक्षकों द्वारा सड़क पर कक्षा संचालन शुरू कराया जायेगा. ग्रामीणों की मांगों में विद्यालय को उच्च एवं प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उत्क्रमित करने, विद्यालय में अविलंब 4 शिक्षकों की पदास्थापना करने, विद्यालय के बीच मैदान में घटिया सामग्रियों से अर्द्धनिर्मित भवन को हटाकर विद्यालय के उत्तरी दिशा की ओर करीब 60-70 वर्ष पूर्व बने भवन के स्थान पर एक भूकंपरोधी दो मंजिला भवन का निर्माण कराने, पूर्व प्रभारी प्रधान शिक्षिका द्वारा व्यक्तिगत अपने नाम से निकाले गये राशि को ब्याज सहित अविलंब वसूल किये जाने व डीइओ के अधीनस्थ सभी संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध न्यायिक जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांगें शामिल थी. मौके पर उपेंद्र पासवान, राजेंद्र पासवान, महेंद्र पासवान, जीवछ यादव, जामुन प्रसाद यादव, रामाशीष ठाकुर, राजेंद्र यादव, सीताराम ठाकुर, आनंद मोहन कुमार, प्रिंस कुमार यादव, सुजीत कुमार, दीपांशु कुमार, सीतेश यादव, राम दयाल यादव, सीताशरण यादव व ललित कुमार यादव समेत अन्य लोग भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >