बिस्फी थाना को बनाया जायेगा पुलिस अंचल

पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अंचलों का पुनर्गठन किया जा रहा है.

बिस्फी . पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अंचलों का पुनर्गठन किया जा रहा है. जिसमें बिस्फी थाना को नये पुलिस अंचल का सृजन किया जाएगा. पुलिस अंचलों के पुनर्गठन एवं सृजन के तहत 11 नये पुलिस अंचल का गठन की जाएगी. पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बिस्फी थाना मे नये पुलिस अंचल के रूप में पुनर्गठन करने को लेकर प्रस्ताव भेज दी गई है. अब जिले में कुल 17 अंचल बन जायेगे. फिलहाल सिर्फ छह सर्किल इंस्पेक्टर जिले में तैनात हैं. इससे अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था को निगरानी, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान एवं पर्यवेक्षण को ध्यान में रखकर पुलिस अंचलों के पुनर्गठन और सृजन का निर्णय लिया गया है. जिसमें बिस्फी थाना शामिल है. यहां इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी तैनात होंगे. लोगों को अब बेनीपट्टी नहीं जाना पड़ेगा. इससे कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगा. केस डिस्पोजल में तेजी आयेगी. आम लोगों को त्वरित न्याय मिल सकेगी. पुलिस विभाग भी अब पेपर लेस की ओर बढ़ चुका है. ई ऑफिस व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा. इसे लेकर निर्देश दिये गये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Digvijay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >