बिहार के मधुबनी में निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई, तीन लाख रिश्वत लेते अंचल निरीक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar News: मधुबनी में निगरानी विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचल निरीक्षक अजय मंडल को तीन लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी जमीन विवाद सुलझाने के बदले घूस ले रहा था.

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार सुबह एक अंचल निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया अधिकारी अजय मंडल है, जो जमीन संबंधी विवाद के निपटारे के एवज में तीन लाख रुपये की घूस ले रहा था.

किराए के मकान में बैठ ले रहा था रिश्वत

अजय मंडल को निगरानी टीम ने मधुबनी शहर के चित्रगुप्त कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान से उस समय दबोचा जब वह आवेदक से तीन लाख रुपये की नगद राशि ले रहा था. टीम ने मौके पर रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है. गिरफ्तारी के तुरंत बाद आरोपी को एक सुरक्षित स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है.

जमीन विवाद सुलझाने को ले रहा था रकम

बताया जा रहा है कि अजय मंडल ने पीड़ित से जमीन विवाद सुलझाने के लिए भारी रकम की मांग की थी. इसके बाद पीड़ित ने निगरानी विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके आधार पर जाल बिछाया गया और आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया गया.

प्रशासनिक हलकों में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है. खासकर अंचल कार्यालयों में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है. यह मामला यह भी उजागर करता है कि कैसे जमीन संबंधी मामूली मामलों में आम लोगों से अवैध वसूली की जाती है.

निगरानी विभाग अब अजय मंडल से जुड़े अन्य मामलों और संपर्कों की भी जांच कर रहा है. विभागीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार में प्रेमी-प्रेमिका ने गंगा में ली जलसमाधि, पहले मंदिर में पूजा की फिर सांस रोककर पानी में बैठ गए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >