Madhubani News : सक्षमता परीक्षा चार उत्तीर्ण शिक्षकों के थंब इंप्रेशन का हुआ सत्यापन

शहर स्थित शिक्षा भवन में शुक्रवार को सक्षमता परीक्षा चार पास नियोजित शिक्षकों के थंब इंप्रेशन व चेहरे का सत्यापन का काम पूरा कर लिया गया.

मधुबनी. शहर स्थित शिक्षा भवन में शुक्रवार को सक्षमता परीक्षा चार पास नियोजित शिक्षकों के थंब इंप्रेशन व चेहरे का सत्यापन का काम पूरा कर लिया गया. यह जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय पांडेय ने दी. कहा है कि डीपीओ साक्षरता कुंदन कुमार, मो. तारिक, मुजफ्फर हसन, सुबीर कुमार ने शिक्षकों के थंब इंप्रेशन की जांच व चेहरे का सत्यापन किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है कि विभाग द्वारा लगाये गये शिविर में 151 शिक्षकों के थंब व चेहरे का सत्यापन किया गया. वहीं, 7 शिक्षकों के थंब इंप्रेशन मैच नहीं किया है. जिसकी सूचना विभाग को देकर मार्गदर्शन मांगा गया है. विभाग से मार्गदर्शन मिलने के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी. मौके पर शिक्षा विभाग के कई कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >