राजनगर में ट्रेन से कटकर अज्ञात युवती की मौत, पुलिस ने दर्ज किया यूडी केस

मधुबनी-राजनगर रेलवे स्टेशन के बीच रविवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव पटरी पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. रेलवे कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

Rajnagar News: मधुबनी-राजनगर रेलवे स्टेशन के बीच रविवार की सुबह रेलवे पटरी पर एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव मंगरपट्टी और भरिया बिशनपुर गांव के सामने गुमती संख्या 16 एवं 17 के बीच मिला.

रेलवे कर्मियों ने पुलिस को दी सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह रेलवे कर्मियों ने पटरी पर करीब 20-22 वर्षीय युवती का शव पड़ा देखा. इसके बाद घटना की सूचना राजनगर पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन युवती की पहचान नहीं हो सकी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया. मामले में राजनगर थाना में पदस्थापित चौकीदार दिनेश पासवान के बयान पर अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: रहिका में मिक्सर वाहन गड्ढे में गिरने से चालक की मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >