दो अपराधी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के लिए गठित स्टेटिक सर्विलांस टीम एवं पुलिस बल की टीम ने वीरपुर चौक से दो व्यक्ति को लोडेड पिस्टल के साथ पकड़ा.

लदनियां. लोकसभा चुनाव के लिए गठित स्टेटिक सर्विलांस टीम एवं पुलिस बल की टीम ने वीरपुर चौक से दो व्यक्ति को लोडेड पिस्टल के साथ पकड़ा. गिरफ्तार व्यक्ति लदनियां थानाक्षेत्र के कविलाशा निवासी विशुन मुखिया एवं दूसरा ललमनियां थाना क्षेत्र का जय प्रकाश यादव बताया जा रहा है. पीसी के माध्यम से जानकारी देते हुए डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया कि पुअनि कार्तिक भगत एवं स्टेटिक सर्विलांस टीम के दंडाधिकारी कमलजीत कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बल ने सूचना पर वीरपुर चौक से चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया. जांच के क्रम में दोनों के पास कमर में छुपाकर तस्करी के लिए ले जा रहे दो पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक लोहे की दबिया तथा दो मोबाइल पाया गया. उन्होंने बताया कि दोनों का इतिहास खंगाला जा रहा है. साथ ही बताया कि दोनों किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा था जिसे सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. हथियार कहां से आया इसकी भी पूछताछ एवं जांच चल रही है. उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक थाने को निर्देशित किया गया है कि विशेष अभियान दल के रूप में कार्रवाई की जाय. इसको लेकर गठित एसएसटी, थाना टीम, एसएसबी टीम एवं पेट्रोलिंग टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. अभियान दल में दंडाधिकारी कमलजीत कुमार के साथ थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, सचिदानंद सिंह, कार्तिक भगत एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >