Madhubani News : नववर्ष में जश्न मनाने के लिए राजनगर का राज पैलेस पहुंचने लगे सैलानी

नव वर्ष 2026 के अवसर पर पिकनिक व मनोरंजन के लिए आने वाले पर्यटकों के स्वागत के लिए राजनगर का राज पैलेस सज धजकर तैयार है.

राजनगर. नव वर्ष 2026 के अवसर पर पिकनिक व मनोरंजन के लिए आने वाले पर्यटकों के स्वागत के लिए राजनगर का राज पैलेस सज धजकर तैयार है. सुंदरता व भव्यता के लिए प्रसिद्ध एवं मिथिलांचल के विख्यात पिकनिक स्थल में से एक राजनगर राज पेलेस के 78 एकड़ से अधिक विशाल परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है. सुनहरे वातावरण व आनंद दायक राज पैलेस में पर्यटकों के लिए विभिन्न प्रकार से सजाया गया है. इस परिसर में नववर्ष के अवसर पर आने वाले बच्चे व युवाओं के लिए झुला, बैलून, गेम की खास व्यवस्था है. विभिन्न प्रकार के मनोरंजन और खेल तमाशे से आच्छादित हो रहे परिसर को रमणीयता और भी बढ़ गया है. आने वाले सैलानियों की सुविधा के लिए देसी विदेशी फ़ूड, चाय, नाश्ता सहित लजीज व्यंजनों की भी व्यवस्था की जा रही है. मीना बाजार, मिथिला पेंटिंग्स, हस्त शिल्प व लोक कला से जुड़े उत्पादों का भी स्टॉल लगाया गया है. इधर, भारी भीड़ को व्यवस्थित करने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन चाकचौबंद व्यवस्था की है. हर उम्र एवं हर वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधा एवं साधन की व्यवस्था की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >