Madhubani News : अक्षय नवमी आज, आंवले वृक्ष की होगी पूजा

अक्षय नवमी को पुण्य फलों की प्राप्ति व स्वास्थ्य की शुभता के लिए यह महत्वपूर्ण दिन माना जाता है.

मधुबनी. अक्षय नवमी को पुण्य फलों की प्राप्ति व स्वास्थ्य की शुभता के लिए यह महत्वपूर्ण दिन माना जाता है. इस बार 30 अक्टूबर को अक्षय नवमी का पर्व मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि से पूर्णिमा तक आंवले के पेड़ पर निवास करते हैं. साथ ही इस दिन आंवले का सेवन करना व आंवले के पेड़ के नीचे भोजन बनाकर खाने से साधक व उसके परिवार को अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्राप्त होता है. अक्षय नवमी को आंवला नवमी भी कहा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और शिवजी की पूजा आंवले के पेड़ के नीचे की जाती है. आंवले में तुलसी और बेलपत्र दोनों के गुण होते हैं. जो भगवान विष्णु और शिवजी को प्रिय है. इस दिन किए गए दान-पुण्य से अक्षय फल मिलता है. ज्योतिष की दृष्टि से अक्षय नवमी, जिसे धात्री पूजा या आंवला नवमी भी कहते हैं, अत्यंत शुभ और फलदायी पर्व है. इस दिन शुभ और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है. इससे ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सतयुग की शुरुआत हुई थी और इस दिन भगवान विष्णु ने कूष्मांडक नामक राक्षस का वध किया था. इससे पापों का नाश होता है. यह दिन सुख, शांति और समृद्धि के लिए लक्ष्मी-नारायण की पूजा का भी विशेष महत्व रखता है. इसबार अक्षय नवमी के लिए पंचांगों में भिन्नता देखी जा रही है ऐसे में कई लोग अक्षय नवमी दो दिन मनाने की तैयारी कर रहे हैं. मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार इस बार अक्षय नवमी 30 अक्टूवर गुरुवार को मनाई जाएगी. पंचांग अनुसार इस बार नवमी तिथि 29 अक्टूवर की शाम 5:01 के बाद हो रहा है और नवमी तिथि का समापन 30 अक्टूबर गुरुवार की रात 4:52 बजे समाप्त हो रहा है. ऐसे में 30 अक्टूवर को ही अक्षय नवमी पर्व मनाना उचित होगा. 30 अक्टूबर को बुध और यम के बीच त्रिएकादश योग का निर्माण हो रहा है. इससे तुला, कुंभ और मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है. इसके अलावा ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, राहु और गुरु का अशुभ चांडाल योग समाप्त होगा, जो कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम ला सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >