पुलिस को देख तस्कर शराब की बोरी फेंक फरार

देवनाथपट्टी निघमा जाने वाली सड़क में गश्ती के दौरान पुलिस को देख शराब तस्कर शराब की बोरी को फेंककर मोटरसाइकिल से भागने में कामयाब हो गये.

घोघरडीहा . थाना क्षेत्र के देवनाथपट्टी निघमा जाने वाली सड़क में पीपल पेड़ के पास थाना पुलिस के द्वारा की जा रही गश्ती के दौरान पुलिस को देख शराब तस्कर शराब भरी बोरी को फेंककर मोटरसाइकिल से भागने में कामयाब हो गये. पुलिस के द्वारा मौके से 90 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद किया. थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान पुलिस को देखकर शराब कारोबारी शराब भरी बोरी को फेंक कर मोटरसाइकिल से भाग निकले. पुलिस के द्वारा पीछा करते हुए पकड़ने का प्रयास किया गया. लेकिन वे भाग निकले. जांच के दौरान 90 बोतल देशी शराब बरामद किया गया. अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >