सीमा पर तस्करों पर बड़ी कार्रवाई! 790 बोतल शराब और तीन बाइक जब्त

इंडो-नेपाल सीमा पर 48वीं बटालियन एसएसबी और साहरघाट थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 790 बोतल शराब, तीन बाइक और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह बड़ी कार्रवाई तीन अलग-अलग घटनाओं में हुई है.

Madhubani News: इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं बटालियन एसएसबी और साहरघाट थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 790 बोतल शराब, तीन बाइक और तीन तस्करों को पकड़ा है. तीन अलग-अलग कार्रवाई में मिली इस सफलता के बाद सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Madhavapur News: लोमा चौक पर 120 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

साहरघाट थाना पुलिस ने लोमा चौक पर वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर शराब लेकर जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन पीछा कर उन्हें दबोच लिया गया. उनके पास से 120 बोतल शराब बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के समधिनिया गांव निवासी ललन कुमार और मनिकेश कुमार के रूप में हुई है.

एसएसबी ने 450 बोतल शराब और बाइक की जब्त

दूसरी कार्रवाई में एसएसबी गंगौर कैंप के जवानों ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक बाइक पर शराब लोड होते देखा. जवानों को देखकर तस्कर शराब और बाइक छोड़कर फरार हो गया. एसएसबी ने 450 बोतल शराब और बाइक जब्त कर साहरघाट थाना पुलिस को सौंप दिया.

केरबा चौक पर तीसरा तस्कर गिरफ्तार

तीसरी कार्रवाई में एसएसबी ने केरबा चौक के पास एक बाइक से 120 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. उसकी पहचान दरभंगा जिले के सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवारा निवासी रवि कुमार महतो के रूप में हुई है. उसे भी साहरघाट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.

सभी आरोपित भेजे गए जेल

पुलिस ने तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manoj Kumar

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >