Madhubani News : खोजा पैक्स अध्यक्ष के लिए तीन व सदस्य के लिए आठ प्रत्याशियों ने किया नामांकन

लदनियां. प्राथमिक कृषि साख समिति पैक्स खोजा के अध्यक्ष पद के लिए तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

Madhubani News : लदनियां. प्राथमिक कृषि साख समिति पैक्स खोजा के अध्यक्ष पद के लिए तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में राम सेवक चौधरी, दिलीप कुमार यादव एवं कमलेश कुमार यादव शामिल हैं. निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन अध्यक्ष के लिए कुल तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. जबकि सदस्य के लिए कुल 8 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है. 21 जनवरी को नामांकन के प्रथम दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया था. उन्होंने बताया कि संवीक्षा 24 एवं 27 जनवरी को होगा. जबकि नाम वापसी एवं प्रतीक आबंटन 29 जनवरी को होगा. मतदान 6 फरवरी को उच्च विद्यालय खाजेडीह में होगा, जबकि मतगणना उसी दिन प्रखंड मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा. उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >