Madhubani News : आग लगने से तीन भैंस की झुलसकर मौत, दो की स्थिति गंभीर

साहरघाट थाना क्षेत्र के अवारी गांव में गुरुवार की देर रात आग लगने से तीन भैंस की झुलसने से मौत हो गयी. जबकि दो भैंस की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

मधवापुर. साहरघाट थाना क्षेत्र के अवारी गांव में गुरुवार की देर रात आग लगने से तीन भैंस की झुलसने से मौत हो गयी. जबकि दो भैंस की स्थिति नाजुक बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर रात लालू मंडल व चंदे मंडल के मवेशी घर में अचानक आग लग गयी. जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने जुटकर आग पर काबू पाने का प्रयत्न करने लगे. काफी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया. तब तक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया था. लालू मंडल का दो भैंस तथा चंदे मंडल की एक भैंस झुलसकर मौत हो गई. जबकि लालू मंडल का अन्य दो भैंस बुरी तरह झुलस गयी. सूचना मिलते ही साहरघाट थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. वहीं, पशु चिकित्सक महावीर प्रसाद ने झुलसे पशु का उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >