Madhubani News : क्षेत्र में ऐतिहासिक स्थलों का नहीं हुआ विकास

अखिल भारतीय मिथिला पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज झा ने कहा कि बिस्फी विधानसभा क्षेत्र में एक भी ऐतिहासिक स्थल पर कार्य योजना को धरातल पर नहीं लाया गया.

बिस्फी. अखिल भारतीय मिथिला पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज झा ने कहा कि बिस्फी विधानसभा क्षेत्र में एक भी ऐतिहासिक स्थल पर कार्य योजना को धरातल पर नहीं लाया गया. जबकि बिस्फी क्षेत्र में कई धार्मिक महत्व के स्थल मौजूद हैं. कहा कि क्षेत्र में हर साल बाढ़ आती है, जिसका समाधान नहीं हो सका. सिंचाई व्यवस्था की कमी से सिंचाई प्रणाली पूरी तरह ठप है. नहर और पंप स्टेशन खराब होने से क्षेत्र के किसान अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं. कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था खासकर धान उत्पादक किसानों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है. क्षेत्र की जर्जर स्थित एवं विकास की विफलता को दर्शाने के लिए पर्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >