आभूषण व नगद की चोरी

सीदपुर पंचायत के रसीदपुर निवासी शिवम कुमार झा के बंद घर में अज्ञात चोरों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर सोना का 6 जोड़ी झुमका, दस सेट कीमती साड़ी एवं नगद 20 हजार रुपये की चोरी कर ली.

खजौली. थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के रसीदपुर निवासी शिवम कुमार झा के बंद घर में अज्ञात चोरों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर सोना का 6 जोड़ी झुमका, दस सेट कीमती साड़ी एवं नगद 20 हजार रुपये की चोरी कर ली. चोरी की घटना को लेकर गृह स्वामी शिवम कुमार झा ने अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा है कि चार दिन पूर्व घर में ताला लगा कर परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के घर चले गये थे. बीती रात में अज्ञात चोरो ने घर का दरवाजा तोड़कर आलमारी, टंक में रखे सोना का झुमका, कीमती साड़ी एवं नगद की चोरी कर ली. चोरी की घटना की सूचना गृह स्वामी को पड़ोसी ने दूरभाष पर दी. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि गृहस्वामी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >