कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है. इस बीच सीमावर्ती प्रखंडों के 13 इंट्री प्वाइंट पर 30 जनवरी से 3 मार्च तक नेपाल से आने वाले 24 हजार 406 यात्रियों का स्क्रींनिग मेडिकल कैंप द्वारा किया गया है.

मधुबनी : कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है. इस बीच सीमावर्ती प्रखंडों के 13 इंट्री प्वाइंट पर 30 जनवरी से 3 मार्च तक नेपाल से आने वाले 24 हजार 406 यात्रियों का स्क्रींनिग मेडिकल कैंप द्वारा किया गया है.

जिसमें नेपाल से आने वाले एक भी यात्री संदिग्ध नहीं पाया गया है. वहीं फरवरी माह में चीन के विभिन्न प्रांतों से आये 7 यात्रियों को आइडीएसपी कार्यालय के निगरानी में 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रखकर आइडीएसपी कार्यालय द्वारा नियमित रूप से फालोअप किया गया. सभी यात्रियों का 4 मार्च को 14 दिन पुरा होने पर किसी भी यात्री में कोरोना वायरस का लक्षण नहीं पाया गया.

विदित हो कि 30 जनवरी से जिला के नेपाल सीमा से लगे 7 प्रखंडों के 13 इंट्री प्वाइंट पर विभिन्न प्रखंडों द्वारा 257 ग्राम सभा का आयोजन करते हुए आम लोगों को कोरोना वायरस के लिए जागरूक किया गया. साथ ही 257 पीआरआइ सदस्यों सहित 2 हजार 237 स्वास्थ्य कर्मियों को भी जागरूक किया गया.

क्या है निर्देश : स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देश दिया गया है कि विदेश से आने वाले कोई भी व्यक्ति को बुखार, सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत है या नहीं है. दोनों परिस्थितियों में स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने का निर्देश दिया गया है. स्वास्थ्य महकमा ने जिला के नेपाल सीमा से सटे सात प्रखंडों मधवापुर, हरलाखी, बासोपट्टी, जयनगर, लदनिया, खुटौना व लौकही के 13 इंट्री प्वाइंट पर तैनात मेडिकल टीम को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक तैनात रहने का निर्देश दिया है. सीएस डा. किशोर चंद्र चौधरी ने बताया कि मेडिकल टीम में एसएसबी का सहयोग लिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा आइडीएसपी कार्यालय को 119 पर्सनल प्रोटेक्टीव इक्युपमेंट 119 पीस, एन 95 मास्क 100 पीसी व एक पीस इंफ्रारेज थर्मामीटर उपलब्ध कराया गया है. सीएस ने विदेश से आने वाले संदिग्ध नागरिकों से 1 से 2 मीटर की दुरी बनाकर उनसे बातचीत करने का निर्देश स्वास्थ्य कर्मियों को दिया है. साथ ही उनके परिजनों को सर्तक रहने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि संदिग्ध मरीजों के लिए सदर अस्पताल में 6 बेड व जयनगर अनुमंडलीय अस्पताल में 2 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है. आइडी एसपी के इपिडेमियोलाजिस्ट अनिल चक्रवर्ती ने बताया कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये पीपीइ व एन95 मास्क को विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों को उपलब्ध कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >