ट्रक की ठोकर से किशोर की मौत

थाना क्षेत्र के मरार मुसहरी में अनियंत्रित ट्रक ने एक किशोर को ठोकर मार दिया. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

खजौली. थाना क्षेत्र के मरार मुसहरी में अनियंत्रित ट्रक ने एक किशोर को ठोकर मार दिया. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. ठोकर मारकर भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया. मृतक किशोर मनीष सदाय 12 वर्ष मरार मुसहरी का रहने वाला है. सूचना पर पहुंचे पुलिस ने ट्रक चालक को अभिरक्षा में लेकर तत्काल उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. पकड़ाया चालक पंडौल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी बालेश्वर शर्मा है. ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम कराने से रोक दिया. मृतक किशोर मनीष सदाय के पिता राम विलास सदाय के लिखित आवेदन पर ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष रामकुमार ने कहा कि मृतक किशोर मनीष सदाय के पिता के लिखित आवेदन पर केस दर्ज हुई है. दोषी चालक पर कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >