Madhubani News : रीजनल सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह मना

रीजनल सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रपति व शिक्षाविद डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

मधुबनी. रीजनल सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रपति व शिक्षाविद डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर डॉ.राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. विद्यालय के निदेशक डा. आर एस पांडेय ने शिक्षको व छात्रों के बीच उपहार वितरण किया गया. बच्चों द्वारा डा.राधाकृष्णन को समर्पित कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा शिक्षकों ने उनके सम्मान में अपने विचार साझा किये. निदेशक डा. आर एस पांडेय ने कहा कि एक तेजस्वी शिक्षक अपने छात्र को सफलता के शिखर तक पहुंचा सकता है. शिक्षक के पास छात्र एक कच्चे मिट्टी के रुप में आता है. जिसे शिक्षक अपनी सूझ बूझ और ज्ञान से योग्य नागरिक ही नहीं आईएएस, आईपीएस बना देता है. शिक्षकों को हर छात्र के साथ एक समान व्यवहार करना चाहिये. वहीं छात्रों को भी अपने गुरु के प्रति आदर का भाव होना चाहिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >