पिकअप वैन की ठोकर से बाइक सवार शिक्षक घायल

स्थानीय थाना के बसैठ-बेनीपट्टी एसएच 52 पर नजरा असलम चौक के पास बुधवार को बसैठ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने विपरीत दिशा से जा रहे बाइक सवार को ठोकर मार दी.

बेनीपट्टी. स्थानीय थाना के बसैठ-बेनीपट्टी एसएच 52 पर नजरा असलम चौक के पास बुधवार को बसैठ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने विपरीत दिशा से जा रहे बाइक सवार को ठोकर मार दी. जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल की पहचान बेनीपट्टी थाना के बर्री पंचायत के फुलबरिया गांव निवासी चंद्रशेखर प्रसाद के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि घायल युवक उत्क्रमित मध्य विद्यालय माधोपुर में प्रधान शिक्षक के पद पर पदस्थापित हैं. वहीं दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों से मिलते ही बेनीपट्टी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल शिक्षक को इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया. वहीं दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन व बाइक जब्त कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार जख्मी बाइक सवार शिक्षक का इलाज मधुबनी के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है. जख्मी को आईसीयू में रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >