Madhubani News : एफआरके चावल मिलर को मिलने से सीएमआर की आपूर्ति शुरू

जिले में धान खरीद के लिए चयनित पैक्स के लिए मिलर का आवंटन कर दिया गया है.

मधुबनी. जिले में धान खरीद के लिए चयनित पैक्स के लिए मिलर का आवंटन कर दिया गया है. सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चावल तैयार करने के लिए 13 मिलर का चयन किया गया है. चयनित मिलर में से तीन मिलर को सरकार ने एफआरके चावल की आपूर्ति भी कर दी गई है. जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन कुमार ने कहा कि धान खरीद के लिए चयनित 246 पैक्स को 53 करोड़ राशि सीसी ऋण के रूप में दिया गया है. चयनित पैक्स द्वारा 3228 किसानों से 22 हजार 394 एमटी धान खरीद की गयी है. एफआरके चावल जो फ्रेस चावल में दो से तीन फीसदी तक मिलाया जाता है. एफआरके चावल नहीं मिलने के कारण चयनित मिलर राज्य खाद्य निगम को सीएमआर नहीं गिरा रहा था. श्री कुमार ने कहा कि एफआरके चावल मिलने के बाद अब मिलर चावल देना शुरू कर देगा. अगले सप्ताह से राज्य खाद्यनिगम को सीएमआर मिलने लगेगा.सभी चयनित पैक्स अध्यक्ष को अपने मिलर को चावल के बदले धान मिल तक पहुंचाने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >