सुकदेव महतो जनता महाविद्यालय में 747 छात्रों का नामांकन, 270 सीटें खाली

सुकदेव महतो जनता महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए 1017 सीटों में से 747 पर नामांकन संपन्न हुआ है, जबकि 270 सीटें रिक्त रह गई हैं. कॉलेज प्रशासन ने नियमित कक्षाओं के संचालन की तैयारी पूरी कर ली है.

Madhubani News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026–30) नामांकन प्रक्रिया के तहत सुकदेव महतो जनता महाविद्यालय, खाजेडीह में आवंटित 1017 सीटों के विरुद्ध 747 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया है. नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद महाविद्यालय में 270 सीटें रिक्त रह गई हैं. कॉलेज प्रशासन ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से नामांकन प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी दी.

नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से हुई संपन्न

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शशिभूषण सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुरूप नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई. पूरी प्रक्रिया के दौरान व्यवस्था सुचारु रही और विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा.

1017 सीटों में 747 पर हुआ नामांकन

प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए कुल 1017 सीटें आवंटित थीं. इनमें 747 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया, जबकि 270 सीटें रिक्त रह गईं. उन्होंने कहा कि नामांकन के आंकड़ों की सूचना विश्वविद्यालय को भी उपलब्ध करा दी गई है.

नियमित कक्षाओं की तैयारी पूरी

महाविद्यालय प्रशासन ने नए सत्र की नियमित कक्षाओं के संचालन की तैयारी पूरी कर ली है. प्राचार्य ने नामांकित विद्यार्थियों से समय पर महाविद्यालय पहुंचकर नियमित रूप से कक्षाओं में भाग लेने और अनुशासन का पालन करते हुए अध्ययन करने की अपील की.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर रहेगा विशेष जोर

डॉ. शशिभूषण सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित पठन-पाठन और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि नए शैक्षणिक सत्र के साथ कॉलेज की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियां और अधिक सक्रिय होंगी तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा.

यह भी पढ़ें: झंझारपुर में सड़क हादसे में पूर्वी चंपारण के युवक की मौत, पानी से भरे गड्ढे में गिरी बाइक


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Tarachand prasad

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >