स्कूल में समय पर नहीं बना मिड डे मील, सैकड़ों बच्चों को बिना भोजन लौटना पड़ा घर

महुलिया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) तैयार नहीं हो सका, जिससे पहली से पांचवी कक्षा के छात्र-छात्राओं को भूखे पेट ही घर लौटना पड़ा. रसोइयों की अनुपस्थिति और देर से पहुंचने के कारण यह अव्यवस्था फैली.

Mid Day Meal: प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, महुलिया में सोमवार को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) समय पर तैयार नहीं होने से कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं को बिना भोजन किए ही घर लौटना पड़ा. इससे बच्चों और अभिभावकों में नाराजगी देखी गई.

रसोइया के देर से पहुंचने से हुई देरी

विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार ने बताया कि रसोइया के देर से विद्यालय पहुंचने के कारण मध्याह्न भोजन निर्धारित समय पर तैयार नहीं हो सका.

वहीं रसोइया ने लगातार हो रही बारिश को विद्यालय पहुंचने में देरी की वजह बताया.

500 बच्चों पर सिर्फ तीन रसोइयों की जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार विद्यालय में करीब 500 विद्यार्थियों के लिए केवल तीन रसोइया कार्यरत हैं.

सोमवार को इनमें से एक रसोइया अनुपस्थित थी, जिससे दो रसोइयों पर भोजन तैयार करने का अतिरिक्त दबाव पड़ गया और एमडीएम समय पर नहीं बन सका.

बीईओ ने दिए जांच के आदेश

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) अमितेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है.

उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही संबंधित विद्यालय को मध्याह्न भोजन योजना का संचालन समय पर सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Tarachand prasad

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >