बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र की नाहस खंगरेठा में बनने वाला स्टेडियम स्वीकृति के चार माह बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से खेल प्रेमियों में आक्रोश बढ़ रहा है. राज्य सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रखंड में एक स्टेडियम का निर्माण कराने की स्वीकृति दी है. इसके लिए नाहस खंगरैठा का चयन किया गया है. वहीं सरकार ने 2 करोड़ 10 लाख रुपये भी स्वीकृत किया है. इसके लिए टेंडर भी किया गया है. इसके बाद भी चार माह बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ. स्टेडियम नहीं होने से युवा वर्ग मे फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी सहित कई गेम खेलने से वंचित हो रहे हैं. डॉ विजय चंद्र घोष ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लोग खेल से वंचित हो रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
